बॉलीवुड

भारती सिंह ने खुद के ही बेटे को बना दिया जोकर, अदाएं देख पगला रहे फैंस, देखें तस्वीर

भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों अपने बेटे गोला संग खूब अच्छा समय बीता रहे हैं। वे आए दिन गोला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। दोनों ने 11 जुलाई को बेटे के 3 महीने का होने के बाद उसका चेहरा दुनिया को दिखाया था। तब से लेकर अब तक गोला काफी फेमस हो गया है। भारती और हर्ष का एक यूट्यूब व्लॉग भी है। इसमें भी अब गोला नजर आने लगा है।

भारती का गोला बना जोकर

भारती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गोला की एक तस्वीर साझा की। इसमें उन्होंने अपने बेटे को जोकर बना दिया। ऐसा भारती ने फ़िल्टर से किया। इस तस्वीर के बैकग्राउन्ड में जोकर फिल्म का गाना ‘जीना यहां मारना यहां’ भी बज रहा था। फैंस को गोला का यह अंदाज बड़ा पसंद आया।

गौरतलब है कि भारती और हर्ष 3 अप्रैल को मां बाप बने थे। दोनों ने 3 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। शादी के पूरे 5 साल बाद दोनों के घर नन्हा मेहमान आया था। भारती अपने बेटे को प्यार से गोला कहकर पुकारती है। हालांकि उसका असली नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा गया है।

बड़ा होकर जो चाहे बन सकता है गोला

भारती अपने बच्चे को लेकर बहुत उत्साहित दिखती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने गोला के करियर को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि गोला को अपनी मर्जी से करियर चुनने की पूरी आजादी होगी। यदि वह पढ़ना पसंद करता है तो पढ़ सकता है। या फिर अपने पापा की तरह चोर भी बन सकता है। नहीं तो अपनी मां की तरह लोगों का मनोरंजन भी कर सकता है।

बात दें कि गोला दिखने में काफी हद तक भारती की तरह गोल मटोल है। वह जब पैदा हुआ था तो उसका वजन 3 किलो था। उसका जन्म सिजेरियन से हुआ था। हालांकि डिलीवरी के दो हफ्ते बाद ही भारती काम पर लौट आई थी। वहीं उन्होंने प्रेग्नेंसी के अंतिम दिनों तक काम भी किया। उनका मानना था कि गर्भावस्था एक सामान्य प्रक्रिया होती है। ये कोई बीमारी नहीं कि आप घर बैठे रहें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

ऐसे मिले थे भारती और हर्ष

हर्ष और भारती वर्तमान में टीवी के सबसे क्यूट कपल हैं। दोनों कई रियलिटी शोज होस्ट कर चुके हैं। दोनों की प्रेम कहानी कॉमेडी सर्कस शो पर हुई थी। यहां हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। वहीं भारती बतौर कंटेस्टेंट लोगों को हँसाती थी। हर्ष भारती के लिए कॉमेडी स्क्रिप्ट लिखा करते थे। बस इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। शादी के पहले दोनों ने एक दूसरे को कई सालों तक डेट भी किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


वैसे आप लोगों को भारती का गोला कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button