बॉलीवुड

लड़कियों की सप्लाइ से लेकर ड्रग्स तक, जब महेश भट्ट और उनके परिवार पर बहू ने लगाए संगीन आरोप

जब महेश भट्ट पर चढ़ गई उनकी बहू, सरेआम खोली काले चिट्ठों की पोल, मच गया था हंगामा

महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता हैं। वे अपनी फिल्मों को लेकर कम और अपने विवादों को लेकर अधिक चर्चा में रहते हैं। महेश भट्ट और विवादों का काफी पुराना नाता रहा है। जैसे उन्होंने एक मैगजीन फोटोशूट के लिए अपनी सगी बेटी पूजा भट्ट को ही लीप टू लीप किस कर लिया था। बाद में उन्होंने ये तक बोल दिया था कि पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।

महेश भट्ट ने अपने करियर के दौरान कई बार गर्लफ्रेंड्स बदली। कुछ अभिनेत्रियों ने तो ये तक आरोप लगाया था कि वे फिल्म में ऑफर देने के बदले उनसे गंदी-गंदी डिमांड तक करते थे। खैर आज हम आपको उस महिला से मिलाने जा रहे हैं जो खुद को महेश भट्ट की बहू बताती है। उसने महेश भट्ट और उनके कथित भतीजे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

जब बहू ने लगाए महेश भट्ट पर संगीन आरोप

अभिनेत्री लवीना लोध ने साल 2020 में महेश भट्ट के खिलाफ एक वीडियो साझा कर तहलका मचा दिया था। इस वीडियो में लवीना ने बताया था कि ‘वे महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल की पत्नी हैं। उनके पति अवैध चीजों की सप्लाई करते हैं। वे लड़कियां भी सप्लाई करते हैं। मुझे उनके फोन में कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। जब मैंने इसका विरोध किया तो महेश भट्ट ने मुझे धमकी दी।’

लवीना ने ये भी कहा कि ‘महेश भट्ट इंडस्ट्री के डॉन हैं। यदि भविष्य में मुझे या मेरे परिवार के किसी मेंबर को कुछ हो जाता है तो उसके जिम्मेदार महेश भट्ट, उनके भाई मुकेश भट्ट, साहिल सहगल और मेरे पति सुमित सभरवाल होंगे।’ लवीना के इन आरोपों के बाद महेश भट्ट ने भी पलट वार किया था।

महेश भट्ट ने ठोका था एक करोड़ का मानहानि का केस

महेश भट्ट ने लवीना लोध पर एक करोड़ का मानहानि केस ठीक दिया था। ये केस महेश भट्ट की बहन कुमकुम सहगल और भांजे साहिल ने किया था। उन्होंने लवीना से 90 लाख रुपये का हर्जाना और लिखित में माफी मांगी थी। कुमकुम ने ये तक कहा कि लवीना ने ये वीडियो सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट के लिए डाला है। वह अपने पति से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालना चाहती हैं।

लवीना के पति अब लवीना के साथ नहीं रहते हैं। दूसरी तरफ लवीना के पति सुमित सभरवाल एक बयान जारी कर ये बोल चुके हैं कि महेश भट्ट उनके रिश्तेदार नहीं हैं। आप लवीना के आरोपों का पूरा वीडियो यहां देख सकते हैं।

लवीना के करियर की बात करें तो वे सबसे पहले रियलिटी शो ‘सिने स्टार्स की खोज’ में दिखी थी। फिर वे कन्नड़ फिल्म ‘निर्दोषी’ में नजर आई। वे फिर कई तेलुगू फिल्मों में भी दिखाई दी। वे सोनी लिव के प्रोजेक्ट ‘गर्ल ऑन हील्स’ में भी नजर आ चुकी हैं। उन्हें 2019 में वेब सीरीज ‘हमसे ना हो पाएगा’ में भी देखा गया था।

Back to top button