समाचार

राखी से पहले महिला यात्रियों को रेलवे का शानदार तोहफा, ट्रैन में महिलाओं को मिलेगी कन्फर्म सीट

भारतीय रेलवे (Indian Railways) को देश की धड़कन भी कहा जाता है। इससे रोज लाखों लोग देशभर में सफर करते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि रेल का सफर सबसे आरामदायक और सस्ता होता है। लेकिन यदि आपको सीट न मिले तो ये सफर काफी दिक्कत भी देता है। खासकर महिलाओं को ट्रेन में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने ट्रेन में यात्रा करने वाली महिलाओं को राखी के पहले ही शानदार तोहफा दे दिया है।

भारतीय रेलवे का महिला यात्रियों को तोहफा

दरअसल भारतीय रेलवे जल्द ही लंबी दूरी की ट्रेनों में महिलाओं के लिए रिजर्व बर्थ निर्धारित करेगा। इससे महिलाओं की आरामदायक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। अर्थात ट्रेन में अब से महिलाओं के लिए अलग से सीट आरक्षित होगी। ये सुविधाएं बस और मेट्रो ट्रेन में पहले से मौजूद है। लेकिन अब लंबी दूरी की ट्रेनों में भी इसे लागू कर दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगे बर्थ

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ऐलान के अनुसार मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में महिलाओं हेतु 6 बर्थ रिजर्व रहेगी। वहीं गरीब रथ (Garib Rath), राजधानी (Rajdhani), दुरंतो समेत जैसी ट्रेनों में 3 टियर (3 एसी) कोच में 4-5 लोअर बर्थ और 2 टियर (2 एसी) कोच में चार लोअर बर्थ आरक्षित रहेगा।

यह आरक्षण वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। हालांकि रिजर्वेशन की संख्या ट्रेन में उस केटेगरी के डिब्बों की संख्या पर भी निर्भर होगी।

ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी खास सुरक्षा

रेलवे की तरफ से महिलाओं को मिलने वाले तोहफों की लिस्ट अभी खत्म नहीं होती है। रेल मंत्री के अनुसार महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी ट्रेन में खास व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और जिला पुलिस को महिला यात्रियों की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। सिर्फ महिला यात्री ही नहीं बल्कि बाकी यात्रियों की मदद व सुरक्षा को भी जीआरपी (GRP) हरदम आगे रहेगा।

गौरतलब है कि इसके पहले रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बीते वर्ष अखिल भारतीय पहल ‘मेरी सहेली’ (Meri Saheli) स्टार्ट कि गई थी। इस पहल का उद्देश्य ट्रेनों से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराना था। वैसे रेलवे द्वारा दिए जा रहे इस तोहफे पर आपकी क्या राय है? आपको ट्रेन में किन किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है? हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं?

Back to top button