बॉलीवुड

जानिए बॉलीवुड के ऐसे 8 जोड़ों के बारे में जिनके प्यार के किस्से थे बहुत मशहूर

मुंबई: बॉलीवुड की अपनी एक अलग ही दुनिया है, जो चकाचौंध से भरी हुई है। यहाँ हर रोज कईयों के दिल टूटते हैं तो कईयों के नए रिश्ते बन जाते हैं। इस दुनिया में रहने वालों की प्रेम कहानिया भी सबसे अलग ही होती हैं। हालांकि कुछ लोगों की प्रेम कहानी मुकाम तक पहुँचने से पहले ही टूट जाती है और किसी और के साथ जुड़ जाती है। कुछ ऐसे भी जोड़े हैं जिनकी प्रेम कहानियाँ सफल होकर एक मिसाल बन गयी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानिया अपने अल्हड़ प्रेम की वजह से आज भी लोगों को याद हैं।

बॉलीवुड की 8 सबसे चर्चित जोड़ियाँ जो हो गयी सफल:

*- अमिताभ बच्चन-जाया बच्चन:

अमिताभ और जाया की प्रेम कहानी इन्ही दोनों की तरह ही अद्भुत है। सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ एक समय रेखा के इश्क में कैद थे। लेकिन जाया की सच्ची मुहब्बत के आगे उन्हें झुकना ही पड़ा। जाया बच्चन ने हर मुसीबत में अपने पति का साथ निभाया, चाहे वह बोफिर्स स्कैम हो या 90 करोड़ के कर्ज का मामला। बॉलीवुड की यह जोड़ी कईयों के लिए आदर्श है।

*- शाहरुख़ खान-गौरी खान:

बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की लव स्टोरी भी उनकी किसी फिल्म की कहानी की तरह ही है। शाहरुख़ को अपना प्यार पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ी थी, क्योंकि वह एक मुस्लिम परिवार से थे और गौरी एक हिन्दू थीं। इसके बाद भी दोनों ने हार नहीं मानी और आज बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत और चर्चित जोड़ियों में से एक हैं।

*- अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना:

अक्षय कुमार नाम की तरह सच में भी खिलाड़ी ही निकले। कभी पूजा बत्रा, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से रोमांस करने वाले अक्षय अपनी प्ले बॉय वाली इमेज को पीछे छोड़ते हुए 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी करते हैं। इन दोनों के रिश्ते ए भी जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आज इन दोनों की जोड़ियाँ बॉलीवुड में चर्चित जोड़ी है।

*- धर्मेन्द्र-हेमा मालिनी:

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी अपने समय की सबसे खुबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। इसी वजह से शादीशुदा और दो बच्चों का बाप होने के बाद भी धर्मेन्द्र खुद को उनके इश्क में पड़ने से नहीं रोक पाए। काफी मुश्किलों के बाद दोनों ने शादी कर ली और आज सफल जोड़ियों में गिने जाते हैं।

*- ऋषि कपूर, नीतू:

अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले ऋषि कपूर का दिल अपनी ही को स्टार नीतू के लिए धड़कता था। एक दिन ऋषि ने हिम्मत जुटाई और नीतू से अपने दिल की बात कह ही दी। इसके बाद दोनों की शादी धूम-धाम से हुई और नीतू ने लम्बे समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। हालांकि बाद में उन्होंने फिर से बॉलीवुड में कमबैक किया।

*- अजय देवगन-काजोल:

अजय और काजोल की जोड़ी भी बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है। इन दोनों के प्रेम की शुरुआत गुंडाराज के सेट पर हुई। समय के साथ-साथ 17 साल की शादी के बाद अजय और काजोल का रिश्ता और भी गहरा होता गया। एक समय ऐसा भी आया कि काजोल ने बच्चों की देखभाल के लिए बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

*- सैफ ली खान-करीना कपूर:

लम्बे समय तक शहीद कपूर के साथ रिश्ते में रहने के बाद आख़िरकार करीना का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद करीना और सैफ में नजदीकियाँ बढ़ीं और दोनों में प्रेम हो गया। कुछ समय तक एक दुसरे के साथ समय बिताने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और शादी केबंधन में बंध गए। आपको बता दें करीं सैफ से उम्र में बहुत छोटी हैं। इन दोनों की शादी कई दिनों तक सुर्ख़ियों में छाई रही थी।

*- ऐश्वर्या-अभिषेक:

हालांकि इस जोड़ी के बारे में कई लोगों ने जमकर मजाक भी उड़ाया था। लोगों ने यहाँ तक भी कहा था कि लंगूर के हाथ अंगूर लग गया है। इन दोनों की शादी भी बड़े धूम-धाम से हुई थी। सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय के कई और लोगों के साथ अफेयर चले, लेकिन कामयाब नहीं हुए। आख़िरकार उन्होंने अभिषेक को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना। आज भी लोग ऐश्वर्या की खूबसूरती की मिसाल देते हैं।

Back to top button