समाचार

गरीब महिला को जंगल में मिला हीरा, कीमत सुन झूम उठी, बोली- बेटियों की शादी धूमधाम से करूंगी

कहते हैं देने वाला जब भी देता है छप्पड़ फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश की रत्नगर्भा नगरी कहे जाने वाले पन्ना जले में एक आदिवासी महिला के साथ हुआ। पन्ना शहर से लगे पुरुषोत्तमपुर गांव की रहने वाली 50 वर्षीय गेंदा बाई की किस्मत उस समय चमक उठी जब उन्हें जगल में लकड़ी बीनते हुए 4.39 कैरेट वजन वाला हीरा मिला। जेम क्वालिटी का के इस बेशकीमती हीरे की कीमत सुन महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

जंगल में लकड़ी बीनते हुए मिला हीरा

आदिवासी महिला गेंदा बाई ने बताया कि वह पुखरी के जंगल में 3-4 दिन पहले लकड़ी बीनने गई थी। उनके पति परमलाल एक मजदूर हैं। गरीबी की वजह से उनके घर चूल्हे पर खाना बनता है। इसीलिए वह चूल्हा जलाने को लकड़ी बीनने जंगल जाती रहती है। लें इस बार उनका भाग्य ही पलट गया। जंगल में उन्हें  बेशकीमती हीरा मिल गया।

गेंदा बाई ने कभी हीरा देखा नहीं था। उन्हें पहले लगा कि ये कोई कांच का टुकड़ा होगा। वह इसे घर ले गई और पति को दिखाया। फिर पति ने आइडिया दिया कि हमे एक बार इसे पन्ना के कलेक्ट्रेट स्थित हीरा ऑफिस में बड़े साहब को दिखाना चाहिए। फिर वह जब वहां गए तो ये कांच का टुकड़ा असली का हीरा निकला।

हीरे की कीमत सुन खुशी से झूम उठी महिला

इस हीरे की कीमत 15-20 लाख आंकी गई है। हीरे की इतनी कीमत सुन गेंदा बाई खुशी से झूम उठी। उन्होंने कहा कि अब मैं इन पैसों से अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करूंगी। गेंदबाई के कुल 8 बच्चे हैं। इनमें 6 बेटे और 2 बेटियां हैं। एक बेटी 20 साल की है तो दूसरी 15 साल की है। गेंदा बाई और उनके पति का कहना है कि आखिर भगवान ने हमारी सुन ली। अब हमारी सभी दिक्कतें दूर हो जाएगी।

वैसे बता दें कि महिला को यह पैसे अभी नहीं मिलेंगे। हीरा कार्यालय पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह बताते हैं कि इस हीरे की नीलामी की जाएगी। फिर मिलने वाली राशि को सरकारी रॉयल्टी और टैक्स की कटौती के बाद महिला को दिया जाएगा। हालांकि इसके बाद भी इस गरीब परिवार को अच्छी खासी रकम मिल सकती है। इससे इनकी गरीबी जरूर दूर हो जाएगी।

पन्ना को रत्नों की नगरी भी कहा जाता है। यहां कई लोग बड़े पैमाने पर हीरे खोजते हैं। इनमें से अधिकतर जमीन मध्य प्रदेश सरकार लीज पर लोगों को देती है। 8×8 मीटर के इस जमीन पट्टे पर हीरे के लिए बजरी धोई जाती है। यहां लोगों को करोड़ों रुपये तक के हीरे भी मिल जाते हैं।

Back to top button