अध्यात्म

अक्टूबर माह तक शनिदेव की खास बनी रहेगी ये 3 राशियां, अच्छे भाग्य से धन दौलत तक मिलेंगे ये लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रहों का हमारी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। जब कोई ग्रह अपनी स्थिति बदलता है तो उसका पॉजिटिव या नेगेटिव इफेक्ट हमारी लाइफ में दिखता है। अब शनि ग्रह को ही ले लीजिए। यह हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं।

shanidev

वर्तमान में शनि वक्री चाल चलते हुए मकर राशि में विराजित हैं। 17 जनवरी 2023 तक ये यहीं विराजित रहेंगे। गौरतलब है कि 12 जुलाई को ही शनि कुंभ राशि से मकर राशि में आए थे। वहीं 5 जून को उन्होंने वक्री चाल शुरू की थी। अब अक्टूबर तक वे वक्री अवस्था में ही रहेंगे। ऐसे में अक्टूबर माह तक 3 राशियों को बड़े लाभ मिलेंगे।

मेष राशि (Aries)

आने वाले अगले 3 महीने मेष राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद रहेंगे। इस दौरान आपकी जॉब में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नई जॉब के ऑफर आपकी लाइफ बदल देंगे। पैसों की आवक इस महा से बढ़ जाएगी। पुराने सभी सपने अब पूरे होंगे।

नया मकान या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह सही समय है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाग्य हर पल आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएगा। शनि देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी आपके ऊपर मेहरबान रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

अक्टूबर माह तक वृषभ राशि के जातकों पर शनिदेव की खास कृपा दृष्टि रहेगी। इस दौरान आपको अपने सभी दुखों से छुटकारा मिलेगा। जीवन में सुख सुविधाएं अचानक बढ़ जाएगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। किसी शुभ काम से यात्रा कर सकते हैं।

घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। जॉब में तरक्की हो सकती है। बिजनेस में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। पैसों के मामले में किस्मत आपका साथ देगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों पर शनि देव विशेष रूप से मेहरबान रहने वाले हैं। आपकी जिंदगी में बहुत सारे पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब मिलने की उम्मीद है। जिन जातकों की शादी में बाधाएं आ रही है उनके लिए समय अच्छा है।

किसी अच्छी जगह विवाह तय हो सकता है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह सही समय है। आप कहीं भी पैसा निवेश करें भविष्य में आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी होगी। रिश्तेदारी में किसी शुभ काम से आना जाना पड़ेगा।

Back to top button