बॉलीवुड

जल्द पिता बनेंगे हरमन बावेजा, कभी प्रियंका चोपड़ा से था अफेयर, अब इस हसीना को कर दिया प्रेग्नेंट

पिता बनने का सुख दुनिया सबसे बड़े सुखों में से एक होता है। जब हम पहली बार अपने बच्चे को गोद में उठाते हैं तो वह एहसास सबसे अलग और खास होता है। यही वजह है कि शादी के बंधन में बंधते ही अक्सर पुरुष पिता बनने की चाह रखता है। यह ख्वाहिश बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) जल्द पूरी करने वाले हैं। उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

पिता बनने वाले हैं हरमन बावेजा

गौरतलब है कि हरमन बावेजा ने 21 मार्च 2021 में साशा रामचंदानी (Sasha Ramchandani) से शादी की थी। ये शादी कोलकाता में एक गुरूद्वा में हुई थी। वहीं दोनों की दिसंबर 2020 में चंडीगढ़ में हुई थी। वर्तमान में हरमन की पत्नी साशा लगभग 4 माह की गर्भवती है। दोनों दिसंबर, 2022 में अपने बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं।

वैसे तो हरमन या साशा में से किसी ने भी अभी तक अपने आने वाले बेबी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन कपल से जुड़े करीबी सूत्रों की माने तो साशा को प्रेग्नेंट हुए चार महीने हो चुके हैं। ऐसे में साशा अपनी प्रेग्नेंसी का बहुत अच्छे से ख्याल रख रही हैं। उनके लिए वैसे अपनी डाइट को फॉलो करना बड़ा आसान भी होगा। इसकी वजह ये है कि वे पेशे से एक न्यूट्रीशन हेल्थ कोच हैं।

फिल्मों में नहीं रहा कोई खास करियर

हरमन बावेजा की बात करें तो वे बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हैं। इस कारण उन्हें बॉलीवुड डेब्यू आसानी से मिल गया। लेकिन उनका फिल्मी करियर कोई खास नहीं चला। दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया। बता दें कि हरमन ने साल 2008 में ‘लव स्टोरी 2050’ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा थी। इसके बाद उन्हें ‘विक्ट्री’, ‘ढिश्कियाऊं’ और ‘व्हाट्स योर राशी’ जैसी फिल्मों में देखा गया।

हरमन बावेजा का फिल्मी बैकग्राउन्ड होने की वजह से उन्हें कई फ्लॉप फिल्मों के बाद भी फिल्मों के ऑफर मिलते रहे। लेकिन फिर भी वे अपने अभिनय से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए। ऐसे में अब उन्होंने अभिनय से थोड़ी दूरी बना ली है। वह फिल्म प्रोड्यूस भी करने लगे हैं। वे हरमन को आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘चार साहिबजादे: राइज ऑफ बंदा सिंह बहादुर’ में देखा गया था।

प्रियंका चोपड़ा से था अफेयर

हरमन बावेज ने जब बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो वे काफी हद तक रितिक रोशन जैसे दिखते थे। ऐसे में लोगों ने उन्हें रितिक का डुप्लिकेट कहना तक शुरू कर दिया था। हरमन की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम प्रियंका चोपड़ा संग जुड़ा था। दोनों के लव अफेयर की खबरें जोरों पर थी। लेकिन हरमन का डूबता करियर देख प्रियंका ने भी उनसे किनारा कर लिया था।

Back to top button