बॉलीवुड

जब रणवीर सिंह ने अनुष्का संग जताई थी इंटिमेंट होने की इच्छा, कहा- अनुष्का के साथ मुझे..

अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में है। रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवाकर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हर तरफ बवाल खड़ा कर दिया है। जहां सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई जगह पर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है।

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब रणवीर सिंह चर्चा में रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को लेकर एक ऐसा बयान दिया था जिसके कारण वह काफी सुर्खियों में रहे थे। आइए जानते हैं अनुष्का और रणवीर सिंह से जुड़ा यह मामला क्या था?

जब अनुष्का संग इंटिमेंट हुए थे रणवीर सिंह…

दरअसल, रणवीर सिंह ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नजर आई थी और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए थे। साल 2011 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने इन इंटिमेट सीन पर खुलकर बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह एक बार फिर अनुष्का के साथ इंटिमेट होना चाहते हैं।

anushka sharma

रणवीर सिंह ने कहा था कि, “मुझे लगता है कि अनुष्का मुझसे बेहतर किसी और को डिजर्व करती थीं। मैं अनुष्का के साथ फिर से इंटीमेट सीन कर सकता हूं, क्योंकि वह बहुत सपोर्टिव को-एक्ट्रेस हैं।

” बता दें, इस दौरान रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के अफेयर तक की खबरें भी उड़ी थी। हालांकि रणवीर सिंह ने इस तरह की खबरों को अफवाह मात्र बताया था तो वहीं अनुष्का ने ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में कहा था कि, “आपको पता है कि मैंने रणवीर को डेट क्यों नहीं किया? क्योंकि वह गंदा आदमी है।”

anushka sharma

इस दौरान रणवीर सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा था कि, “एक समय था जब मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसके बाद मैंने वर्कआउट करना शुरू किया। 10 महीने तक थिएटर किया। मुझे ऑफर मिलने लगे। इस दौरान मैंने कई बड़े प्रोड्यूसर्स के ऑफर ठुकरा दिए और अपने ड्रीम ब्रेक का इंतज़ार किया।”

anushka sharma

रणवीर सिंह और अनुष्का की अपकमिंग फ़िल्में

बात की जाए रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो वह जल्द ही ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगी। वही अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय बाद अपने काम पर लौट रही है। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ और ‘कनाडा’ को लेकर व्यस्त हैं।

anushka sharma

Back to top button