बॉलीवुड

बारिश के मौसम में मौनी रॉय को सूझी मस्ती, दिखाया अब तक का सबसे हॉट अवतार, देखें तस्वीरें

मौनी रॉय (Mouni Roy) उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में से एक है जिसने टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। नागिन बनकर घर-घर फेमस हुई मौनी रॉय अपने अभिनय से ज्यादा अपनी फिटनेस और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। उनकी खूबसूरती के दीवाने करोड़ों लोग हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

बारिश में हॉट अदाएं बिखेरती दिखी मौनी

इन दिनों बरसात का सीजन चल रहा है। ऐसे में मौनी भी इस मौसम का आनंद ले रही है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बारिश में मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की। इस दौरान वे बेहद हॉट दिखाई दी। उन्होंने ब्लैक रंग की ड्रेस पर व्हाइट शर्ट पहना। इस शर्ट के बटन खुले थे।

मौनी इस दौरान अपने दोस्तों संग बारिश का आनंद लेती दिखाई दी। उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। इस तस्वीर को देख फैंस दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘वाह कितनी हॉट लग रही हो।’ फिर दूसरे ने कहा ‘काश मैं बारिश होता.. फिर आपके बदन के हर हिस्से को छू सकता।’ एक अन्य शख्स लिखता है ‘मौनी हर तस्वीर में बड़ी शानदार लगती है। आई लव यू’ बस ऐसे ही और भी कई कमेंट्स आने लगे।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा ‘बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर सेटरडे’। उनकी इस पोस्ट पर उनकी बेस्ट फ्रेंड एंजी कसाबी ने कमेंट भी किया। उन्होंने लिखा ‘माय लव’। इन तस्वीरों में मौनी अपनी बेस्ट फ्रेंड के अलावा एक बच्ची (शायद उनकी दोस्त की बेटी) के साथ भी इन्जॉय करती दिखी। ये तस्वीर बड़ी ही क्यूट थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

इसके पहले समुद्र का बढ़ाया था तापमान

बता दें कि इसके पहले मौनी समुद्र किनारे इन्जॉय करती हुई दिखी थी। इस दौरान उन्होंने येलो स्ट्रिप वाली ब्लू बिकीनी पहनकर समुद्र का तापमान बढ़ाया था। इस अवतार में वह बला की हॉट लग रही थी। उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस आहें भर रहे थे। वैसे मौनी अपनी फिटनेस पर इतना ध्यान देती है कि बिकीनी में उनकी तस्वीरें बड़ी अच्छी लगती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी की निजी जिंदगी की बात करें तो वे अब एक शादीशुदा महिला हैं। उन्होंने 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) से शादी रचाई थी। दुबई में रहने वाले सूरज एक अमीर बिजनेसमैन हैं। वे मौनी को काफी समय से डेट कर रहे थे।

इस फिल्म में आएगी नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

काम की बात करें तो मौनी जल्द ही ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वे एक विलेन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनका लुक देख फैंस भी हैरान रह गए। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन जैसे सितारें मुख्य भूमिका में है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।

Back to top button