बॉलीवुड

सिर्फ कपूर परिवार की बहू-बेटियां ही नहीं, ये हसीनाएं भी घूम रही बेबी बंप लिए, जल्द बनेंगी मां

मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है। जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे और उसके परिवार को आने वाले बेबी का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन जब कोई सेलिब्रिटी प्रेग्नेंट होता है तो उसका इंतजार मां और परिवार के साथ उनके करोड़ों फैंस को भी होता है।

इन दिनों कपूर खानदान की बेटी सोनम कपूर और बहू आलिया भट्ट दोनों ही प्रेग्नेंट है। इसके अलावा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कुछ और अभिनेत्रियां भी अपनी गर्भावस्था इन्जॉय कर रही हैं। तो चलिए देखते हैं कि कौन-कौन सी एक्ट्रेस के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियाँ गूँजेगी।

सोनम कपूर

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई है। जी हां..सोनम कपूर ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम शेयर किया गया। बता दें सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि, “20 अगस्त, 2022 को एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया है और मैं बहुत खुश हूं और इसके लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं। उन्होंने पोस्ट के लिए सभी डॉक्टर्स और नर्सेज को थैंक्स कहा।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल अप्रैल में पति-पत्नी बने थे। शादी के 3 महीने बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया। वे इस साल नवंबर में बच्चे की डिलीवरी करेंगी। मतलब शादी के 8 महीने बाद ही उन्हें बच्चा हो जाएगा। इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि आलिया शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इस बात को लेकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया है।

नमिता वांकावाला

नमिता वंकावाला साउथ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वह 41 की उम्र में गर्भवती हुई है। उन्होंने 2017 में वीरेंद्र चौधरी से शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद उन्हें मां बनने का सुख मिल है। उन्होंने कुछ समय पहले अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट भी करवाया था। उनकी गोदभराई की रस्म भी हो चुकी है। अब बस उन्हें अपने घर नन्हें मेहमान के आने का इंतजार है।

विन्नी धूपर

टीवी एक्ट्रेस विन्नी धूपर भी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इन्जॉय कर रही हैं। ये उनका पहला बच्चा होगा। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे। इन तस्वीरों में वह बला की सुंदर लग रही थी। गौरतलब है कि विन्नी ने 2016 में टीवी एक्टर धीरज धूपर से शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद अब दोनों माता पिता बनने जा रहे हैं।

डिंपी गांगुली

‘बिग बॉस 8’ फेम और राहुल महाजन की पूर्व वाइफ डिंपी गांगुली भी इन दिनों गर्भवती है। वह तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। इसका ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया था। बता दें कि डिंपी ने 2010 में राहुल महाजन से शादी की थी। लेकिन उन्होंने फिर राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। 2015 में दोनों का तलाक हो गया। फिर डिंपी उसी साल रोहित रॉय के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

Back to top button