रिलेशनशिप्स

सास बहू में रोज होती है तू तू-मैं मैं? आजमाएं ये 10 उपाय, मां बेटी की तरह प्रेम से रहने लगेंगी

सास और बहू, ये दो ऐसे प्राणी हैं जिनके बीच कभी नहीं बनती है। सास बहू के बीच की नोकझोंक जगजाहीर है। सामाजिक, पारिवारिक और मनोवैज्ञानिक कारणों के चलते इनके बीच मन मुटाव हमेशा बना रहता है। आसपास के लोग इनके संबंध सुधारने की लाख कोशिशें करते हैं लेकिन कोई सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में आप कुछ ज्योतिष उपायों को ट्राय कर इनके बीच संबंध सुधार सकते हैं।

इन उपायों से बढ़ेगा सास बहू का प्यार

1. सूर्य के उदय होने के पहले घर में झाड़ू लगा दें। साथ ही घर का सारा कूड़ा बाहर फेंक दें। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी बाहर चली जाएगी। घर में सकारात्मक ऊर्जा शेष रहेगी। इससे सास बहू के बीच झगड़े नहीं होंगे।

2. बहू रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। फिर सूर्योदय होते ही गुड़ के पानी वाला जल सूर्यदेव को चढ़ाएं। उनके आशीर्वाद से घर में खुशहाली आएगी। लड़ाई झगड़े नहीं होंगे।

3. मंगलवार के दिन बहू सूजी का हलवा बनाए। फिर उसे मंदिर के बाहर गरीबों में बांट दें। चाहे तो एक प्लेट सास को भी खिलाएं। इससे आपके बीच संबंध मधुर बनेंगे।

जैसा व्यवहार हमें दूसरों के साथ करेंगे वैसा ही व्यवहार सामने वाला भी हमारे साथ करेगा

4. यदि सास बहू के बीच लड़ाई झगड़े ज्यादा होते हैं तो दोनों गले में चांदी की चेन धारण करें। इसके अलावा एक दूसरे को सफेद रंग की वस्तुएं दान करने से भी आपसी मन मुटाव कम होता है।

5. यदि सास और बहू एक दूसरे को प्रेम से 12 लाल और 12 हरी कांच की चूड़ियां तोहफे में दें तो भी दोनों के बीच के संबंध मधुर हो सकते हैं। बस आपको ये पूर्ण श्रद्धा भाव से करना होगा।

6. बहू घर में रोज सुबह शाम पूजा करे। पूजा करने के बाद माथे पर हल्दी या केसर की बिंदी लगाएं। साथ ही भोलेनाथ को प्रणाम कर घर में शांति की प्रार्थना करे।

7. सास और बहू की यदि थोड़ी सी भी नहीं बनती है तो दोनों में से कोई भी मां दुर्गा या मां गौरी को सुनहरे लाल रंग की साड़ी चढ़ाएं। इसके बाद यह साड़ी अपनी बहू या सास को तोहफे में दें। दोनों मां बेटी की तरह रहेंगी।

8. सास और बहू को हमेशा अपने साथ चांदी का चौकोर टुकड़ा या गोली साथ रखना चाहिए। चांदी शुभ मानी जाती है। ये नेगेटिव एनर्जी को दूर रखती है। इससे मन में अच्छे विचार आते हैं।

9. बहू रोज सुबह उठकर सास के पैर छूए। वहीं सास भी बहू को गले लगाकर आशीर्वाद दे। ऐसा करने से दोनों के बीच प्रेम बना रहेगा।

10. काले कौए को पीले चावल खिलाने से भी घर के लड़ाई झगड़े शांत हो जाते हैं।

Back to top button