समाचार

कांग्रेसी नेता के बिगड़े बोल – कहा ‘देश की संपत्ति पर पहला हक मुस्लिमों का’, लोगों ने दिया जवाब

गुजरात कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर गुरुवार (12 जुलाई) की रात अचानक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी ऑफिस का नाम चेंज कर हज हाउस कर दिया। दरअसल गुस्से से भरे बजरंग दल कार्यकर्ता अहमदाबाद के कांग्रेस कार्यालय आए थे।

कांग्रेस ऑफिस पर बजरंग दल ने लिखा हज हाउस

यहां उन्होंने स्टिकर और रंगों से कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का नाम बदलकर हज हाउस कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व PM राजीव गांधी की प्रतिमा पर भी हज हाउस के स्टिकर और पोस्टर लगाए।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर  बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऐसा क्यों किया? दरअसल उनकी ये नाराजगी गुजरात कांग्रेस प्रदेश जगदीश ठाकोर के एक बयान पर दिखी। इस बयान में जगदीश ठाकोर ने बोला था कि इस देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है।

इस बयान से नाराज थे बजरंग दल के कार्यकर्ता

दरअसल जगदीश ठाकोर ने अल्पसंख्यक समुदायों के लिए चुनावी घोषणापत्र के ऐलान के दौरान कहा था कि “कांग्रेस हमेशा से अल्पसंख्यकों का अपोर्ट करते आई है। हमने अपनी सोच कभी नहीं बदली। फिर हम सत्ता में हो या न हो। देश में हो रहे सांप्रदायिक दंगों के पीछे किसका हाथ है ये हर कोई जानता है। वे इससे क्या लाभ उठाते है ये भी सब जानते हैं। हमे बस कोशिश करना है कि इन लोगों के जाल में न फंसे।”

जगदीश ठाकोर ने आगे कहा “कांग्रेस के एक पीएम ने कहा कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। उनके इस बयान से कांग्रेस पार्टी को कितना नुकसान हुआ है ये हम अच्छे से जानते हैं। लेकिन हम कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे।”


बता दें कि ठाकोर ने ये बात कांग्रेस पार्टी के राज्य अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से आयोजित समारोह में कही थी। इसके साथ ही जगदीश ठाकोर ने आगामी विधानसभा चुनाव में स्लिम समुदाय से उनकी पार्टी को सपोर्ट करने की बात भी कही।

भाजपा ने की थी बयान की आलोचना

उधर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ठाकोर की इस बयान को लेकर आलोचना की। उन्होंने ट्वीटर पर ठाकोर के भाषण का एक वीडियो साझा किया और कहा कि “बस यही अंतर है विचार और काम में। भाजपा और PM मोदी के लिए गरीबों का देश के संसाधनों पर पहला हक है। लेकिन कांग्रेस के लिए पहला अधिकार एक समुदाय का है।”

Back to top button