Viral

अजब प्रेम की गजब कहानी : प्यार के खातिर 8 हजार KM दूर आई मुस्लिम लड़की, हिंदू लड़के से रचाई शादी

आज के समय में सोशल मीडिया पर न जाने कितनी ही प्रेम कहानियां शुरू होती है और पल भर में खत्म भी हो जाती है। लेकिन एक ऐसी प्रेम कहानी जिसमें लड़की अफ्रीकी देश मोरक्को से भारत के मध्य प्रदेश आती है और बकायदा अपने प्रेमी से शादी भी रचाती है।

fadwa laimali

हैरानी वाली बात यह है कि दोनों के मजहब अलग-अलग है। जहां लड़की मुस्लिम समुदाय से हैं तो वही लड़का हिंदू समुदाय से हैं। लेकिन इन दोनों के बीच धर्म की दीवार टूट गई और दोनों ने एक दूसरे से शादी रचा ली। तो आइए जानते हैं इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में..

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली

दरअसल, अफ्रीकी देश मोरक्को की रहने वाली फादवा लैमाली की दोस्ती मध्य प्रदेश के ग्वालियर के अविनाश दौरे के साथ हुई। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे से बातचीत करते थे लेकिन इसी बीच में दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और धीरे-धीरे इन्होंने शादी रचाने तक का फैसला कर लिया। इनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों एक दूसरे से अंग्रेजी में बात करते थे। हालांकि फादवा लैमाली कभी-कभी मिक्स अर्बी बोलती थी।

fadwa laimali

वही अविनाश consultancy में काम करता था, ऐसे में उसे फादवा लैमाली की बोली आसानी से समझ आ जाती थी। जब इन दोनों की दोस्ती हुई तो फादवा लैमाली भारत और उसकी संस्कृति के बारे में जानने लगी। काफी लंबे समय तक इन दोनों के बीच बातचीत चली, फिर प्यार हुआ और दोनों ने अचानक शादी करने का फैसला कर लिया।

शादी के खिलाफ था फादवा लैमाली का परिवार

जब फादवा लैमाली ने अपने परिवार को अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया तो वह इस शादी के सख्त खिलाफ थे। हालांकि जैसे तैसे फादवा लैमाली ने अपने पिता को मनाया। लेकिन फादवा लैमाली के पिता ने अविनाश से भारत छोड़ने के लिए कहा और मोरक्को में सेटल होने की बात कही।

लेकिन इस बीच अविनाश ने फादवा लैमाली के पिता से यह वादा किया कि वह ना तो कभी अपना देश छोड़ेगा और ना ही धर्म। वह फादवा लैमाली को हमेशा खुश रखेगा और कभी भी धर्म परिवर्तन के बारे में उससे बातचीत नहीं करेगा। जैसे ही वह मोरक्को में रहती थी ठीक उसी प्रकार भारत में भी रहेगी।

fadwa laimali

अविनाश की बात पर फादवा लैमालीके माता-पिता को यकीन हुआ और इनकी शादी करा दी गई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो फादवा लैमाली ग्वालियर के एक यूनिवर्सिटी में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है तो वहीं अविनाश कंसलटिंग में काम कर रहे हैं। दोनों ने शादी रचा ली और पति पत्नी के रूप में एक नई जिंदगी की शुरुआत कर दी।

Back to top button