बॉलीवुड

4500 करोड़ की संपत्ति, 12000 करोड़ का बिजनेस, जाने ललित मोदी के पास कहां से आता है इतना पैसा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी के प्यार में पागल हैं। दोनों के रिश्ते के सार्वजनिक होने के बाद लोग हैरान हैं। किसी को इस रिश्ते की उम्मीद नहीं थी। कई लोगों ने सुष्मिता को ट्रोल भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वह ललित मोदी को पैसों के लिए डेट कर रही हैं। ऐसे में आज हम आपको ललित मोदी की कुल संपत्ति और उनके पैसे कमाने के साधनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

4500 करोड़ के मालिक हैं ललित मोदी

ललित मोदी वर्तमान में लंदन में रहते हैं। इसकी एक वजह भारत सरकार का उन्हें भगोड़ा घोषित करना है। उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस लगा था। इसके चलते वे 2010 में इंडिया छोड़ लंदन चले गए थे। बता दें कि वह ललित मोदी ही थे जिन्होंने 2008 में आईपीएल की शुरुआत की थी।

ललित मोदी लंदन के बड़े आलीशान इलाके स्लोएन स्ट्रीट में रहते हैं। यहां उनका 5 मंजिल लग्जरी बंगला है। इस बंगले में लगभग 14 कमरे है। यहां लंदन में वे 12 हजार करोड़ का बिजनेस रन करते हैं। ललित मोदी के पास लगभग 4500 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनका इनकम सोर्स जानने से पहले चलिए एक नजर उनके फैमिली बैकग्राउंड पर भी डाल लेते हैं।

पिता थे बड़े बिजनेसमैन

ललित मोदी के दादा गुजरमल मोदी की बदौलत ही यूपी के मेरठ के नजदीक मोदीनगर शहर बसा था। गुजरमल मोदी के 8 बच्चे थे। इनमें एक केके मोदी थे जिनके बेटे ललित मोदी हैं। ललित मोदी के पिता ने मोदी इंटरप्राइजेज कंपनी बनाई थी। ये कंपनी कंज्यूमर प्रॉडक्ट, नेटवर्क मार्केटिंग, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, टी और अन्य पेय पदार्थ, हेल्थ, फैशन, फूड और अस्पताल जैसे कई सेक्टर्स में काम करती है।

वर्तमान में ललित मोदी अपने पिता की कंपनी को ही संभाल रहे हैं। वे इस कंपनी के प्रेसिडेंट भी हैं। इस कंपनी का बिजनेस इंडिया के अलावा मिडिल ईस्ट अफ्रीका, वेस्ट अफ्रीका, साउथ ईस्ट अफ्रीका सहित कई देशों में फैला हुआ है। इसके अलावा ललित मोदी के ढेर सारे रेस्टोरेंट्स भी चलते हैं। दिल्ली की उनकी कंपनी ईगो थाई, ईगो इटालियन, ईगो 33 नाम के रेंस्टोरेंट्स रन करती हैं। वहीं वे अरब देशों और यूरोप के साथ भी अपना व्यापार करते हैं।

सुष्मिता भी अमीरी के मामले में कम नहीं

ललित मोदी की लेटेस्ट गर्लफ्रेंड और एक्स मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी अमीरी के मामले में कम नहीं है। उनकी कुल संपत्ति करीब 74 करोड़ है। वे ब्रांड प्रमोशन, फिल्म, वेब सीरीज और निजी बिजनेस से अच्छा खासा पैसा कमाती हैं। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि सुष्मिता ने सिर्फ पैसों के लिए ही ललित मोदी को डेट किया है। खैर अब देखना ये होगा कि दोनों जल्द शादी रचाते हैं या ये कुछ दिनों की लव स्टोरी ही है।

Back to top button