बॉलीवुड

ऋतिक रोशन से 380 करोड़ की एलीमोनी पाने के बाद इस महल जैसे घर में रहती है सुजैन खान, देखें Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। गौरतलब है कि सुजैन खान इंटीरियर डिजाइनर है और वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखती है। सुजैन के पास किसी चीज की कमी नहीं है और वह अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती है। इसी बीच उन्होंने अपने आलीशान घर की झलक दिखाई है। सुजैन खान ने एक वीडियो को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटे रिधान रोशन के आर्टवर्क का इस्तेमाल भी किया है। आइए देखते हैं सुजैन खान के घर की झलक…

sussanne khan

फैंस को भी पसंद आया सुजैन खान का ये आलीशान घर
वीडियो शेयर करते हुए सुजैन खान ने कैप्शन में लिखा कि, “जब आप अपना दिल लगाते हैं तब आपको रोशनी मिलती है, जादुई चीजें होती हैं, हेलो ओपनहाउस-सुजैन खान।” आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि सुजैन खान घर के विशाल लकड़ी के दरवाजे को खोलती है। वही दीवारों को सफेद रंग से पेंट किया गया है।

sussanne khan

sussanne khan

इसके अलावा उनके घर में कई पेंटिंग्स भी दिखाई दे रही है। वहीं सोफे को एक अलग लुक दिया गया है जिस पर छोटे-बड़े हर तरह के तकिए रखे हुए हैं। बता दें, सुजैन खान अपने इस आलीशान घर को ‘घोंसला’ कहती है। मुंबई के जुहू में स्थित उनका यह घर 15वीं मंजिल पर स्थित है जिसे दो अपार्टमेंट मिलाकर बनाया गया है। बता दें, सुजैन के घर का थीम डार्क ब्लू और ग्रे कलर का है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

खास बात यह है कि, सुजैन खान ने इस घर को खुद डेकोरेट किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि, “मैं हमेशा आर्ट और यादगार चीजों को इकट्ठा करती हूं क्योंकि जब आप उन चीजों को देखते हैं, तब वो आपको आपकी लाइफ के उन खास पलों की याद दिलाते हैं। मैंने अपने बच्चों के लिए उन सभी यादों को खास बना दिया।” बता दें, सुजैन खान के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर इस घर की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

sussanne khan

sussanne khan

कौन है सुजैन खान?
बता दें, सुजैन खान दिवंगत अभिनेता संजय खान की बेटी है। उन्होंने रितिक रोशन से शादी रचाई थी लेकिन इन दोनों का तलाक हो चुका है। ऋतिक रोशन ने अपनी पहली ही फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की रिलीज के बाद साल 2000 में सुजैन खान से शादी रचा ली थी। सुजैन और ऋतिक बचपन के दोस्त हैं। दोनों की शादी 20 दिसंबर 2000 में बेंगलुरु में बड़ी धूमधाम से की गई।

sussanne khan

साल 2013 तक तो इनका रिश्ता बहुत अच्छा रहा लेकिन फिर इसी साल कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष-3’ रिलीज हुई थी। ऐसे में ऋतिक और कंगना के अफेयर की खबरें समाने आई। इसके बाद ही सुजैन ने ऋतिक से अलग होने का फैसला लिया और साल 2014 में यह दोनों एक दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं जिनका नाम ऋहान और ऋदान है।

sussanne khan

Back to top button