समाचार

चीनी सेना ने की लद्दाख में घुसपेट की कोशिश तो इस तरह भारतीय सेना ने दिखाई औक़ात

नई दिल्ली – भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर जो टकराव कि स्थिती है वो अब कई इलाकों में बढ़ती जा रही है। भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन चीनी सेना ने लद्दाख में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे के करीब चीनी सैनिक भारतीय इलाके में घुस आए। ये चीनी सैनिक पेंगोंग झील के इलाके के रास्ते लद्दाख में घुसने कि कोशिश कर रहे थे। Chinas incursion attempt at in ladakh.

 भारतीय सैनिकों ने चीन की कोशिश नाकाम कर दी

सेना के अधिकारियों के मुताबिक  ये चीनी सैनिक पीपुल लिबरेशन आर्मी के सैनिक थें। मंगलवार (15 अगस्त) को सुबह 6 से 9 के बीच इन चीनी सैनिको ने भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कि जिसे भारतीय सैनिकों नाकाम कर दिया। हालांकि, चीनी सैनिक फिंगर फोर इलाके में घुसने में सफल हो गए लेकिन भारतीय सैनिकों के सामने वो जल्द ही दुम दबाकर भाग खड़े हुए।

भारतीय सेना के टिप्पणी से किया इनकार

भारतीय सेना ने इस पूरे मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि जब भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को जब भगा दिया तो उन्होंने अपनी सीमा से पत्थरबाजी भी की। जिसके जवाब में भारतीय सेना के जवानों ने भी पत्थरबाजी की और इस पत्थरबाजी में दोनों ओर के 2-2 सैनिक घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुताबिक इस पूरे मामले पर सेना के प्रवक्ता ने टिप्पणी से इनकार कर दिया है।

 भारत-चीन विवाद की शुरुआत

आपको बता दें भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद 16 जून को उस वक्त शुरू हुआ था, जब भारतीय सैनिकों ने इस क्षेत्र में चीनी सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया था। इसपर चीन ने कहा था कि वह अपने इलाके में सड़क बना रहा है। चीन डोकलाम को अपने डोंगलांग रीजन का हिस्सा बताता है। चीन के सड़क बनाने से भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। इस रोड लिंक से चीन को भारत पर एक बड़ी सैन्य सुविधा हासिल होगी। इसलिए भारत इसका विरोध कर रहा है।

Back to top button