बॉलीवुड

दुनिया में न होने के बाद भी इस तरह लोगों की मदद करेंगी लता मंगेशकर, साकार हुआ उनका सपना

हिंदी सिनेमा की ‘स्वर कोकिला’ कही जाने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही। गौरतलब है कि इसी साल 6 फरवरी को लता दीदी इस दुनिया से अलविदा हो गई। हालांकि वह हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी। बता दे लता मंगेशकर एक ऐसी गायिका थी जो ना सिर्फ अपने गानों के लिए मशहूर थी बल्कि वह अपनी दरियादिली के लिए भी जानी जाती थी।

lata mangeshkar

जब तक वह जिंदा थी उन्होंने कई लोगों की मदद की। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी एक ऐसा मुकाम हासिल किया जिसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं। हालांकि उनका एक ऐसा सपना जो उनकी आंखों के सामने सच नहीं हो पाया। लेकिन अब उनका परिवार इस सपने को साकार करने जा रहे हैं।

सच हुआ लता दीदी का ये सपना

दरअसल, लता मंगेशकर अपने जीते जी चाहती थी कि, वह एक वृद्ध आश्रम खोलें, लेकिन इससे पहले ही वह दुनिया से चल बसी। ऐसे में उनके परिवार ने फैसला किया कि वह लता दीदी के सपने को पूरा करेंगे। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। जी हां..लता मंगेशकर के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी गई कि उनका परिवार अब उनके सपने को पूरा करने जा रहा है।

lata mangeshkar

इस पोस्ट में लता मंगेशकर के फोटो भी लगी हुई है और साथ ही लिखा गया कि, “‘स्वर मौली भारत की कोकिला लता मंगेशकर का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। संगीत और परफॉर्मिंग आर्ट, सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र के लोगों की इस फाउंडेशन के जरिए मदद की जाएगी। इस फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य वृद्धाश्रम का निर्माण करना है। यह मुख्य रूप से उन कलाकारों के लिए है, जिनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है। स्वर मौली फाउंडेशन एक धर्मनिरपेक्ष और गैर-लाभकारी संगठन है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar)

बता दें, फैंस भी इस पोस्ट को देखने के बाद अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “जब तक सांस है ,तब तक दिल के पास रहोंगे” एक ने लिखा कि, “यह एक बहुत अच्छा कदम है , थैंक यू दीदी” तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि, “म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर आपकी जो सेवा है वह आपके जाने के बाद भी जारी है। यही वजह है कि आपको पूजा जाता है दीदी। लव यू।”

lata mangeshkar

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लता मंगेशकर के इस फाउंडेशन से उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर, भतीजी रचना शाह संगीतकार मयूरेश पई, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और मधुर भंडारकर जैसे सेलेब्स सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं।

92 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

बता दें, लता मंगेशकर ने साल 1942 में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म ‘महल’ के गाने ‘आयेगा आने वाला’ से मिली थी। इस गाने के जरिए लता मंगेशकर रातों-रात सुपरस्टार बन गई थी जिसके बाद उन्होंने दुनिया भर की 36 भाषाओं में 50 हजार से भी ज्यादा गाने गाए।

lata mangeshkar

इसी कारण लता मंगेशकर को साल 2001 में भारत रत्न से भी नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने 6 फरवरी साल 2022 की सुबह 8:12 पर 92 साल की उम्र में मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Back to top button