बॉलीवुड

अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए बी.आर. चोपड़ा, 9 करोड़ खर्च कर के बनाई थी ‘महाभारत’

साल 1988 में प्रसारित हुआ टीवी दुनिया का सबसे पॉपुलर धारावाहिक ‘महाभारत’ ने एक अलग मुकाम हासिल किया था। यह धारावाहिक उस दौरान इतना पॉपुलर हुआ था कि लोग सीरियल में नजर आने वाले किरदारों को ही असल में भगवान मानने लगे थे।

br chopra

इतना ही नहीं बल्कि कई-कई जगह पर तो ऐसा भी नजारा देखने को मिला कि जब सीरियल शुरू होता था तो उससे पहले ही लोग टीवी के आरती उतारा करते थे। बता दे इस पॉपुलर धारावाहिक को बीआर चोपड़ा ने बनाया था और इसका निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया था। महाभारत को बनाने के लिए उस दौर में करोड़ों का खर्चा हुआ था। आइए जानते सीरियल से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें और बी आर चोपड़ा की संपत्ति के बारे में..

जूही चावला को ‘द्रोपती’ और जैकी श्रॉफ को ‘अर्जुन’ बनाना चाहते थे बी आर चोपड़ा

दरअसल, शो शुरू हुआ तब बी आर चोपड़ा ने इसके किरदारों के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी को चुना था। कहा जाता है कि द्रोपति के किरदार के लिए अभिनेत्री जूही चावला को चुना गया था, लेकिन जूही इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की शूटिंग में व्यस्त थी। ऐसे में वह इस सीरियल में काम नहीं कर पाई।

br chopra

इसके बाद अभिनेत्री राम्या कृष्णन से भी इस किरदार के बारे में बातचीत हुई, लेकिन उन्होंने भी इसके लिए इंकार कर दिया। अंत में फिर यह किरदार रूपा गांगुली को ऑफर हुआ और वह इस किरदार से खूब मशहूर हुई। वही अर्जुन के किरदार के लिए भी जैकी श्रॉफ से बात की गई थी, लेकिन जैकी श्रॉफ ने भी इस किरदार को करने से मना कर दिया था।

br chopra

इसके बाद फिरोज खान ने इस किरदार को निभाया और वह काफी पॉपुलर हुए। इतना ही नहीं बल्कि इस किरदार को निभाने के बाद फिरोज खान ने अपना नाम असल जिंदगी में अर्जुन कर लिया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उस दौर में इस शो को बनाने में करीब 9 करोड़ की लागत आई थी।

br chopra

अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए बी आर चोपड़ा

यूं तो बीआर चोपड़ा अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन वह अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उनके पास करोड़ों की दौलत थी जिनमें से हाल ही में उनका एक 25000 वर्ग फुट में फैला हुआ बंगला 183 करोड़ में बेचा गया। उनका यह घर मुंबई के पॉश एरिया जुहू में स्थित था। इस बंगले को के रहेजा कौर ने 182.6 करोड़ में खरीदा है।

br chopra

बता दे एक ऐसा भी दौर था जब इस बंगले को मुंबई की टॉप प्रॉपर्टी में गिना जाता था। रहेजा कौर ने रेनू चोपड़ा से यह प्रॉपर्टी खरीदी है जो बी आर चोपड़ा की बहू है और वही दिवंगत फिल्म मेकर रवि चोपड़ा की पत्नी है। रिपोर्ट की मानें तो प्रॉपर्टी डेवलपर्स यहां रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

br chopra

बता दें, बी आर चोपड़ा का पूरा नाम बलदेव राज चोपड़ा था। उन्होंने अपने करियर में ‘कानून’, ‘वक्त’, ‘हमराज’ और ‘नया दौर’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। बी आर चोपड़ा की आखिरी फिल्म ‘भूतनाथ’ रही थी। इसके बाद 5 नवंबर 2008 को 94 साल की उम्र में बीआर चोपड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Back to top button