बॉलीवुड

12 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ लंदन में मस्ती कर रहे तलाकशुदा ऋतिक रोशन, सामने आई निजी तस्वीरें

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan, 48) की गिनती बॉलीवुड के हैंडसम हंक में होती है। उन्हें डेट करने का सपना हर लड़की देखती है। इस समय ये सपना एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद (Saba Azad, 36) का पूरा हो रहा है। वह ऋतिक रोशन को डेट कर रही हैं। दोनों को आए दिन कई पब्लिक इवेंट और प्लेसेस में स्पॉट किया जाता रहता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों छाए रहते हैं।

12 साल छोटी गर्लफ्रेंड को डेट कर रहे ऋतिक

अभी कुछ दिनों पहले ही सबा और ऋतिक पेरिस में वेकेशन मना रहे थे। इस दौरान सबा ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इसमें वह कॉफी मग के सामने कुछ सोचती हुई दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर के साथ सबा ने कैप्शन में लिखा था ‘ये एक सेल्फ़ी नहीं है। यह मेरी कॉफी नहीं है।’ इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस तस्वीर को ऋतिक रोशन ने क्लिक किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

लंदन में मना रहे वेकेशन

अब इसी के साथ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में कितने पागल हैं। पेरिस में घूम तस्वीरें ले रहे हैं। वैसे इन दोनों की रोमांस जर्नी सिर्फ पेरिस तक ही सीमित नहीं रही। यहां से वे सीधा लंदन चले गए। यहां दोनों ने साथ में एक क्लब में खूब मस्ती की। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सबा और ऋतिक लंदन के रॉनी स्कॉट जैज़ क्लब के एंट्री गेट पर मस्तीभरे पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही क्लब में एक लैडी का परफॉरमेंस इन्जॉय कर रहे हैं। इन्होंने साथ में क्लब के अंदर जाम भी झलकाए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा- Where the jazz cats at??

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

शादी की नहीं है कोई जल्दी

बताते चलें कि ऋतिक और सबा ने अभी तक इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि दोनों की तस्वीरों और हैंगआउट को देख यही लग रहा है कि दोनों किसी खास रिलेशनशिप में है। वहीं सबा ऋतिक के घर एक इवेंट भी करवा चुकी है। इसके अलावा ऋतिक के फैमिली के कई मेंबर भी सबा पर रिएक्ट कर चुके हैं। हालांकि शादी को लेकर अभी दोनों में से किसी को भी जल्दी नहीं है।

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान से शादी रचाई थी। हालांकि शादी के 14 साल बाद यानि 2014 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे। दिलचस्प बात ये है कि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन आपस में अच्छे दोस्त हैं। वे कई बार मिलते जुलते रहते हैं। उनके मिलने की एक वजह उनके दो बेटे रीदान और रिहान हैं। दोनों तलाक के बाद मिलकर इनका ख्याल रखते हैं।

Back to top button