बॉलीवुड

मालदीव में समुद्र किनारे इलू-इलू करते दिखे दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, देखें रोमांटिक Pics

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी की दुनिया का जाना पहचाना चेहरा है। बनू मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें जैसे सिरियल्स से पॉपुलर हुई दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपनी शादी की 6वीं सालगिरग मनाई। बता दें कि वे और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) 9 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के प्यार की शुरुआत भी ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी।

मालदीव में पति संग मस्ती कर रही दिव्यांका

इन दिनों दिव्यांका और विवेक मालदीव में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। वे लगातार अपने रोमांस और इन्जॉयमेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देख लगता है कि शादी के 6 साल बाद भी दोनों के बीच बहुत गहरा प्यार बना हुआ है। दोनों ने मालदीव पर साथ में खूब मस्ती की है।

दिव्यांका वैसे तो अक्सर अपने काम में व्यस्त रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने काम से ब्रेक लेकर दिमाग को फ्रेश करने के लिए वेकेशन का सहारा लिया। इस दौरान कपल ने कभी पानी में तैरती हुई थाली में डिनर किया तो कभी स्विमिंग पूल के पास रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें खिंचवाई।

शादी की 6वीं सालगिरह पर दी बधाई

अपनी शादी की सालगिरह पर कपल ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को बधाई भी दी। दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विवेक संग एक तस्वीर साझा की। साथ में कैप्शन में लिखा “मैं तुम्हें धन्यवाद देना चाहती हूं कि तुमने हमारे भाग्य पर यकीन किया। 6 साल पहले मुझ से प्यार किया। शादी की सालगिरह मुबारक हो विव।”

दूसरी तरफ विवेक भी अपनी धर्मपत्नी को बधाई देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपनी और दिव्यांका की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा “ये 6 साल कब गुजर गए पता ही नहीं चला। यह आपका जादू और प्यार है जो हमरे साथ बने रहने की प्रेरणा देता रहता है। मैं आप से वादा करता हूं कि दुनिया कि किसी भी चीज़ के लिए इसका व्यापार नहीं करूंगा।”

बताया अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट

अपनी शादी को इतने साल हंसी खुशी के साथ बनाए रखने पर दिव्यांका ने कहा था कि आपको अपने पार्टनर के साथ उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो आप दोनों को एक साथ बांधे रखती है। जैसे विवेक और मैं शुरुआती दिनों में एक दूसरे को आई लव यू नहीं कहते थे। लेकिन फिर हमने बोलना शुरू किया। इससे काफी फर्क नजर आया। हाँ मैं जानती हूं कि आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं। लेकिन कभी कभी उसका इजहार खुलकर किया जाए तो रिश्ते और भी बेहतर हो जाते हैं।

काम की बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी पति परमेश्वर विवेक दहिया इन दिनों अपने एक्टिंग करियर पर कुछ ज्यादा ही फोकस कर रहे हैं। उन्हें हाल ही में अंकिता लोखंडे की वेब सीरीज पवित्र रिश्ता 2 के नए सीजन में देखा गया था। वहीं दिव्यांका आखिरी बार कहां हम कहां तुम शो में दिखाई दी थी।

Back to top button