राशिफल

Rashifal 10 July: इन 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है रविवार का दिन, आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे

हम आपको रविवार 10 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 July 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवायेगा। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। पैसे बचाकर आप अपने भविष्य के बारे में सोच सकते हैं और कहीं पर पैसे निवेश कर सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कहीं से कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो मंजूरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आपका जीवनसाथी और बच्चे आपके प्रति बहुत स्नेही होंगे। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज उत्साह व प्रसन्नता बनी रहेगी। अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। निवेश इत्यादि लाभदायक रहेंगे। आज के दिन पिछले आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो कुछ मामलों में राहत मिलेगी। आज मनचाही सफलता के लिए हाड़तोड़ मेहनत की एकमात्र फार्मूला है। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्य की गति धीमी रहेगी। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे। कुछ साहसी फैसले सफलता दे सकते हैं। कारोबारी इस समय थोड़ा धैर्य रखें। कपड़ों के व्यापारियों के लिए दिन मायूसी भरा हो सकता है। स्वास्थ्य में परिस्थतियां बिगड़ रही हैं। शाम तक सभी काम अच्छे से निपट जायेंगे। शारीरिक तथा धन हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। अध्ययन में सफलता मिलेगी। निकटतम व्यक्तियों के व्यवहार में परिवर्तन होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को सजग रहना चाहिए। कुटीर उद्योग में व्यापार जमा सकते हैं। युवाओं के लिए दिन सार्थक रहेगा। देर रात तक जागना ठीक नहीं है इससे आपको स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है। साझेदार धोखेबाजी कर सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चलेगी।

shree ram and surya dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज बड़ों की सलाह मानें और जोखिम न लें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होते जाएंगे। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार के लोग आपकी बातों को कम महत्व देंगे। आय से अधिक व्यर्थ व्यय पर अंकुश लगाएं। कार्यस्थल पर आप के साथ धोखा हो सकता है, सतर्क रहें। धन की प्राप्ति के साथ प्रसिद्दि भी मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं तो बिना सोचे-समझे निर्णय न लें। छात्रों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी। भाई-बहनों के साथ घूमने जा सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। जिसे आप मन ही मन प्यार करते हैं उससे बात बनने की संभावना है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कामकाज में मुश्किलों के बाद दिन के दूसरे भाग में आपको राहत मिलेगी और कड़ी मेहनत का फल भी मिलेगा। निवेश के लिए समय सही नहीं है। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन यह प्लान महंगा भी साबित होगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको जॉब मिल सकती है। व्यवसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निवास समस्या का हल होगा। रुका पैसा मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी पूरी संभावना है। अपने जनसंपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। मंदिर में मसूर की दाल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन व सुधार हो सकता है। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फोन कर पुरानी यादें ताजा कर सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने के योग बन रहे हैं। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न होने संबंधी योजना बनेगी। तथा सभी लोग बहुत ही उत्साह से इससे संबंधित तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें। आपके अटके हुए सभी प्रकार के कार्य तेजी से बनेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी लंबी कामकाजी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए कार्य हाथ आएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस समय उन्हें उचित इलाज की जरूरत है। बच्चे तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को आंखों से ओझल ना होने दें। बिना समझे-बूझे अचानक कहे गए शब्दों के चलते आप कड़ी आलोचना के शिकार हो सकते हैं। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। विदेश भ्रमण हेतु शुभ योग बन रहे हैं।

आपने Rashifal 10 July 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 July 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 July 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button