अध्यात्म

7 अगस्त तक पैसों से भरी रहेगी इन राशियों की जेब, शुक्रदेव की कृपा से पलटेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से हम अपने आने वाले कल के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। इसके अनुसार ग्रहों की बदलती पोजीशन हमारी लाइफ में सुख या दुख लाती है। इस जुलाई माह में शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने वाला है। ये गोचर 13 जुलाई को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर होगा। इसके बाद शुक्र इस राशि में 7 अगस्त तक रहेंगे। उनका ये राशि परिवर्तन अगले एक महीने तक चार राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव दिखाएगा।

शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, सौभाग्य, सुंदरता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में ये सभी लाभ इन चार राशि के जातकों को होंगे। इसके अलावा कुछ और ऐसी चीजें हैं जो आपके जीवन को खुशियों से भर देगी। तो चलिए देखते हैं कि शुक्र गोचर का लाभ लेने वाली राशियां कौन-कौन सी है।

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों को करियर में लाभ देगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा। नए जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं। छात्रों को अपने करियर को नई उड़ान देने के लिए कई अच्छे अवसर मिलेंगे। इसके अलावा बिजनेस के क्षेत्र में काम करने वालों को मुनाफा ही मुनाफा होगा। धन लाभ के चांस पक्के हैं। किस्मत भी आपका साथ देने वाली है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है।

तुला राशि

शुक्र ग्रह का राशि बदलना तुला राशि के जातकों को धन लाभ देगा। मित्र या रिश्तेदारों से अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि धन कमाने का कोई मौका हाथ लगे तो उसे जाने मत देना। नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए ये समय उत्तम रहेगा। किसी जगह पैसा निवेश करना चाहते हैं तो भी समय अच्छा है। घर में सुख शांति रहेगी। पति पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होंगे। बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है।

धनु राशि

शुक्र के राशि बदलते ही धनु राशि के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। परिवार में सुख और खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंद के मामलों में सफलता मिलेगी। कुँवारे लोगों की शादी के योग बन सकते हैं। किसी अच्छी जगह रिश्ता तय हो सकता है। समाज में इज्जत बढ़ेगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। अटके हुए काम पूर्ण हो जाएंगे। कोई नया मकान या वाहन खरीदी का योग बन सकता है।

कुंभ राशि

शुक्र का गोचर कुम्भ राशि की सोई हुई किस्मत चमका देगा। बुरा भाग्य आपका पीछा छोड़ देगा। अच्छा भाग्य आपका साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। आपके काम में सुधार दिखेगा। बॉस आपके काम से खुश होगा। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। बिजनेस में आपका नाम बढ़ेगा। दोस्तों की मदद मिलेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। विवाह के योग बन सकते हैं।

Back to top button