अध्यात्म

जुलाई में देवगुरु करेंगे वक्री, इन 3 राशियों की कुंडली में धन के बने योग, मिलेगा विशेष लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर किसी व्यक्ति के लिए उसकी राशि बहुत महत्वपूर्ण है। राशि के आधार पर व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई बहुत सी जानकारियां प्राप्त कर सकता है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, यदि कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद गोचर या वक्री करता है, जिसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि 29 जुलाई 2022 को देवगुरु बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में वक्री करने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, धन, दान और पुण्य आदि से माना जाता है। गुरु की उल्टी चाल का प्रभाव 3 राशि वाले लोगों पर देखने को मिलेगा। इन्हें गुरु के वक्री होने की वजह से शुभ फल की प्राप्ति होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं।

इन 3 राशियों पर गुरु के वक्री का पड़ेगा ऐसा असर

वृषभ राशि

taurus

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनकी राशि में गुरु का वक्री 11वें भाग में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसे आय और धन लाभ का स्थान बताया गया है। इसी वजह से इस राशि वाले लोगों के लिए गुरु का वक्री होना बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। इस दौरान वृषभ राशि के लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना नजर आ रही है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप इस दौरान कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल कर सकते हैं।

आप लोगों को इस दौरान आमदनी के नए-नए रास्ते खुलते हुए नजर आएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को मुनाफा प्राप्त होगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच विचार कर रहे हैं, तो यह समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इस राशि के आठवें स्थान के स्वामी बृहस्पति हैं। इस दौरान पुरानी बीमारियों से छुटकारा प्राप्त होने की संभावना है। आप सुनहला रत्न धारण कीजिए, यह आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। इसे धारण करने से गुरु के शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में देवगुरु बृहस्पति दशम भाव में वक्री करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह कुंडली में भाव नौकरी, कारोबार और कार्यक्षेत्र का होता है। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं बल्कि प्रमोशन मिलने की भी उम्मीद है। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अच्छा धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े हुए लोगों के लिए गुरु का वक्री होना बहुत ही शानदार साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मिथुन राशि पर बुध का आधिपत्य है। वहीं बुध और गुरु में मित्रता का भाव है। इसी वजह से मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह वक्त लाभकारी रहने की पूरी संभावना है। अगर आप इस दौरान पन्ना रत्न धारण करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित हो सकता है।

कर्क राशि

cancer

कर्क राशि वाले लोगों की राशि में देवगुरु बृहस्पति नवम भाव में वक्री करने वाले हैं इस भाव को भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना जाता है। इस दौरान आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ प्राप्त होगा। अगर आपका कोई अटका हुआ काम है, तो वह इस दौरान बनने की उम्मीद भी है।

आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ फलदाई साबित होगा। जो लोग विदेश से जुड़े हुए व्यापार कर रहे हैं, उनको अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। जो लोग खान-पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

Back to top button