विशेष

प्रियंका की बेटी की पहली झलक सामने आई, डैडी और बैटी मालती को मिला मैचिंग गिफ्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस पैरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। ममा-डैडी के साथ बेटी मालती मैरी भी सोशल मीडिया पर हिट हो गई हैं। बीते दिन फादर्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सभी के साथ अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की। प्रियंका और निक ने इस साल की शुरुआत में अपनी बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के जरिए अपनी ज़िंदगी में स्वागत किया था। बेबी मालती मदर्स डे के मौके पर प्रियंका के घर पर आई थी। इससे पहले वह कुछ महीनों के लिए एनआईसीयू में थी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का स्वागत करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था। इसी बीच अब फादर्स डे के मौके पर, प्रियंका और निक ने अपनी नन्हीं बच्ची के साथ तस्वीर शेयर की है। इतना ही नहीं फादर्स डे के मौके पर प्रियंका ने मालती और निक को एक खास गिफ्ट भी दिया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है।

प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – “हैप्पी फर्स्ट फादर्स डे माय लव। आपको अपनी छोटी लड़की के साथ देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है, घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है। आई लव यू, यहां और भी बहुत कुछ है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


वहीं निक जोनस ने भी सेम तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरी लिटिल गर्ल के साथ पहला फादर्स डे। शानदार फादर-डॉटर स्नीकर के लिए और मुझे पिता बनाने के लिए शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा। आई लव यू सो मच। सारे डैड और केयरटेकर्स को हैप्पी फादर्स डे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


हांलाकि तस्वीर में मालती का चेहरा नहीं नज़र आ रहा है। प्रियंका ने निक और मालती को मैचिंग स्नीकर्स गिफ्ट किए हैं। जहां मालती के शूज पर M लिखा हुआ है वहीं निक के एक शू पर MM और दूसरे पर DAD लिखा है। शेयर की गई तस्वीर में एक्ट्रेस की बेटी मालती रेड फ्लोरल ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं।

लंबे वक्त से फैंस प्रियंका चोपड़ा की बेटी की पहली झलक का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन अभी भी एक्ट्रेस के चाहनेवालों की ख्वाहिश अधूरी है। क्योंकि इस पिक्चर में मालती का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

Back to top button