बॉलीवुड

शाही जिंदगी जीती हैं भारती सिंह, आलीशान घर, शानदार गाड़ियों का कलेक्शन, जानिए उनकी नेटवर्थ

किसी को रुलाना तो बहुत आसान है लेकिन किसी के चेहरे पर खुशी लाना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि किसी को हंसाना बहुत पुण्य का काम माना जाता है। ऐसा करने वाले लोगों को अपने जीवन में अच्छा फल जरूर प्राप्त होता है। लॉफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह ने इसी काम से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है।

भारती सिंह मौजूदा समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन्होंने अपने बेहतरीन अंदाज से करोड़ों लोगों को हंसाया है। भले ही आज कॉमेडियन भारती सिंह घर-घर में फेमस हैं। परंतु इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने अपने जीवन में कड़ा संघर्ष किया है। एक समय ऐसा भी रहा था, जब भारती सिंह की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी।

लेकिन आज भारती सिंह अपनी मेहनत के दम पर मनोरंजन जगत में एक बड़ा नाम कमाने में सफल हुई हैं। आज भारती सिंह के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं है। आप ऐसा भी कह सकते हैं कि भारती सिंह एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। वह खुद के दम पर आज करोड़ों रुपए कमा रही हैं।

खुद के दम पर भारती सिंह ने बनाई अपनी अलग पहचान

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर जीवन में एक अच्छी खासी कामयाबी हासिल की है। भारती सिंह पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी। भारती सिंह ने “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” में बतौर कंटेस्टेड के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


इसके बाद उन्होंने बहुत सारे शोज को होस्ट किया। इतना ही नहीं बल्कि भारती सिंह फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। जी हां, भारती सिंह अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें “खिलाड़ी 786” और “सनम रे” जैसी फिल्में शामिल हैं। मौजूदा समय में भारती सिंह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। वह अपनी जिंदगी शाही अंदाज में जीती हैं।

आलीशान घर के अलावा शानदार गाड़ियों का है कलेक्शन

आपको बता दें कि भारती सिंह बहुत ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनके पास मुंबई में खुद का एक आलीशान घर है, जिसमें वह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ रहती हैं। आलीशान घर के अलावा भारती सिंह के पास शानदार गाड़ियों का भी कलेक्शन है, जिनमें ऑडी, मर्सडीज बेन्ज जीएल जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

भारती सिंह की नेटवर्थ

अगर हम भारती सिंह की कुल संपत्ति के बारे में बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती सिंह की नेटवर्थ यानी कुल संपत्ति 22 करोड़ रुपए बताई जाती है। वहीं भारती सिंह एक एपिसोड को होस्ट करने के लिए 7 से 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो भारती एक महीने में 30 से 35 लाख रुपए आसानी से कमा लेती हैं।

2017 में हुई थी हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह की शादी

अगर हम भारती सिंह की निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की। वह हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने तकरीबन 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना। बता दें कि भारती सिंह ने कुछ महीने पहले ही एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

Back to top button