बॉलीवुड

आज की टॉप 5 एक्ट्रेस जो पहले मोटी-भद्दी दिखती थी, पर अब हैं खूबसूरती की रानी व फिटनेस की मिसाल

बॉलीवुड में करियर बनाना है तो पहले अपने फिगर और फिटनेस को परफेक्ट करना होता है। लेकिन कुछ जब कुछ लड़कियों ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की सोची तो उन्हें अपना फिगर बिल्कुल भी फिट नजर नहीं आया। फिर क्या था इन्होंने संकल्प लिया कि अपने फिगर को फिट करेंगी और बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करेंगी। इसके लिए इन्होंने जितनी मेहनत की वो किसी के लिए प्रेरणा बन सकती है।

आज हम आपको ऐसे ही 5 एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी मोटी-भद्दी फिगर को स्मार्ट ग्लैमरस फिगर में तब्दील कर लिया। इनकी पुरानी तस्वीर और आज की तस्वीर देखकर आप खुद हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

सोनम कपूर

एक्ट्रेस सोनम कपूर की गिनती आज बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ सालों पहले सोनम काफी मोटी थीं। सोनम ने योग, कार्डियो और कथक डांस से अपना वजन कम किया है। आज के समय में एक्ट्रेस फैशन डीवा हैं।

भूमि पेडनेकर

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में काफी मोटी नजर आईं थीं। एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए अपना वजन घटाया। अब भूमि काफी पतली हो गई हैं।

alia bhatt

आलिया भट्ट

कुछ समय पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी मोटी थीं। लगातार मेहनत करने के बाद अब वे ग्लैमरस बन गई हैं। फिल्मों मे आने के लिए आलिया ने 3 महीने में 16 किलो वजन कम किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बेसिक वर्कआउट जैसे ट्रेडमिल, डम्बल, पुशअप्स और बाइसेप्स किए।

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा

फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो हुआ करता था। लेकिन फिल्म ‘दबंग’ में सोनाक्षी काफी पतली और सुंदर दिखीं। इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस की मेहनत है। शुरुआती एक महीने में एक्ट्रेस ने 4 किलो वजन घटाया। इसके साथ ही उन्होंने लॉन टेनिस को भी अपने वर्कआउट में शामिल किया। कड़ी मेहनत और लगातार वर्कआउट से सोनाक्षी अब काफी ग्लैमरस नजर आतीं हैं।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा का वजन एक समय में 86 किलो हुआ करता था। अपना वजन कम करने के लिए परिणीति ने अपने डे प्लान में काफी चेंजेस किए और करीब 28 किलो वजन घटा लिया। अपने रूटीन में परिणीति पहले जॉगिंग करती हैं और फिर योगा।

Back to top button