राशिफल

Rashifal 5 June: रविवार को 4 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, इन मामलों में रहें विशेष सतर्क

हम आपको रविवार 5 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 5 June 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यवसाय करने वालों को अपने व्यवसाय प्रगति में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के बल पर आप कुछ अद्भुत उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। इस राशि के छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। वाहन चलाते वक्त आपको थोड़ा सा ध्यान रखने की जरूरत साबित हो सकती हैं। जो इंजीनीयर है आज उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास न करें। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे बड़ी से बड़ी मुश्किल में भी सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी समझदारी और सूझ बुझ से जल्द ही मामले को निपटाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घर में कुछ बदलाव आपको काफी संवेदनशील बना देंगे लेकिन आप उन लोगों के लिए भी अपनी भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाएंगे। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज पति पत्नी में आपसी तकरार हो सकती है। आज खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा। विरोधियों के प्रति सचेत रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। बहुत सारे काम एक साथ ले लेने के कारण आप थकावट महसूस करेंगे। बेहतर पदोन्नति की आपको प्राप्त होने वाली है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में भटक सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आने वाला समय आपके लिए आनंददायक रहेगा। अगर आप पहले से ही शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। क्रोधित अवस्था आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसलिए क्रोध को त्याग कर शांति से काम लें। महिलाएं अपनी दिनचर्या में बदलाव करें तो बेहतर रहेगा। छोटी-छोटी गलतियों को दोहराने से बचें।

surya dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्यस्थल में कुछ बेहतर करने का अवसर आपका प्राप्त होने वाला है। आज आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। आज किसी बात से जीवनसाथी पर गुस्सा आ सकता है। अपनी वाणी पर संयम बनायें रखे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो किसी यात्रा के दौरान आपकी किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें। आपको कई चीजों पर खर्च करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वैवाहिक जीवन में प्रेम संबंध मजबूत होंगे। भविष्य की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक मामलों में सभी की राय को महत्व दें। बड़े फैसलों पर सबकी राय लेना फायदेमंद होगा। काम का बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है लेकिन आज आप किसी भी तरह अपना काम पूरा कर ही लेंगे और लोगों से भी आपको मदद मिलती रहेगी। दुश्मनों पर आपको जीत मिल सकती है। बेहतर सहायता की प्राप्ति होने वाली है। आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होते रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष की ओर से पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ाकर स्थितियां बिगड़ने से बचाएं। पैतृक संपत्ति लाभ की दशा बन रही है। खुद में हौसला बनाएं रखें। कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। पुराना लोन बाकी रहा हो तो वो चुकाने का मन भी आप बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। आप भविष्य के लिए नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। आज कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना प्रारम्भ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। भाग्‍य आपका साथ देगा। प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी और लोग आपका साथ देंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इनकम के क्षेत्र में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न होगा। मानसिक थकान से बाहर निकलने के लिए बेचैनी महसूस हो सकती है। निजी और सामाजिक जीवन में किसी तरह का टकराव भी हो सकता है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियां और सौभाग्य दस्तक देगा। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें। आपको कुछ काम मन मार के भी करने पड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों के कारण मूड खराब न होने दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपकी आय बढ़ने के योग प्राप्त हो सकते है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी।

आपने Rashifal 5 June 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 June 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 June 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button