राशिफल

Rashifal 30 May: आज महादेव की कृपा से 3 राशियो के लोग रहेंगे खुशहाल, कम प्रयास से अधिक लाभ होगा

हम आपको सोमवार 30 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 30 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। खुद को मोटिवेट रखना होगा। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। खुदरा कारोबारी स्टॉक की देखरेख में थोड़ा ध्यान बढ़ाएं। स्थितियों में जल्द परिवर्तन हो सकता है। जरूरी प्रोजेक्ट के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्य आपके सही समय पर होते हुए देखने को मिल सकता है। कुछ बड़े कार्य सुलझाए जा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी न करें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्पोर्ट में रुचि रखने वालों का प्रर्दशन बेहतर रहेगा। अगर आपने ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आप कम प्रयास से अधिक लाभ पा सकतें हैं। मन भक्ति भाव से परिपूर्ण होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी सारी समस्याएं जल्द ही सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा समय का इंतजार करें। आज आपके ऑफिस में यदि किसी वजह से कुछ अडचन आ रही थी, तो अधिकारियों की कृपा से आज आपको उन से मुक्ति मिलेगी। कोई सामाजिक सभा या समारोह भी आज आपके कार्ड में है। अपने जीवनसाथी के साथ प्यार और स्नेह भरा रिश्ता और भी मजबूत होगा। किसी मित्र या रिश्तेदार से आज आपका मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यापार में काफी तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। यदि आपने अपने व्यापार में किसी को पार्टनर बनाया हुआ है, तो उनकी सलाह मानना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सोच समझकर कुछ बड़े कार्य को करने पड़ सकते हैं। आसानी से कुछ बड़े कार्य आपके होने वाले है। आपके कार्य में वृद्धि होते हुए देखने को मिल सकती है। आप आज जिस भी कार्य को करने के लिए मेहनत करेंगे, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज किसी वर‍िष्‍ठ व्यक्ति के हस्तक्षेप से अरसे से चल रहे पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। नई सोच आपको जीवन में सदैव कामयाब बनाएगी। बेहतर कार्य को सही समय पर होते हुए देखने को मिल सकता है। आज आप क‍िसी बड़ी परियोजना को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। न‍िजी संबंध प्रेमपूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप विभिन्न कार्यों में सक्रियतापूर्वक भाग लेंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में कुछ बेहतर करने का प्रयत्न कर सकते है। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप मानसिक तौर पर एक्टिव रहेंगे। कुछ नए मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। बिजनेस और काम आज आपको थकाने वाले हैं। कई मोर्चो पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए तैयार रहें। शाम आपके लिए सुकून और आनंद वाली होगी। आज आप अपनी अच्छी वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आज आपके माता पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती हैं। आमदनी अच्छी होगी लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। किसी को कई दिनों से प्रेम-प्रस्ताव देने की कोशिश कर रहे हैं पर आज सफल होंगे। आज चाहते हुए भी आप किसी बड़े खर्चे को रोक नहीं पाएंगे। अटके हुए मुनाफे प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। आप दिल खोलकर अपनी बात रखेंगे। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। इन दिन का आनंद ले।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। पढ़ाई में अच्छा करने के लिए आपको अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्कता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा साथ ही चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नौकरी में सहयोगी कार्य में व्यवधान पैदा कर सकते है। ऑफिस में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम बना के सखें। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। घरेलू समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही करना आपके लिये अच्छा नहीं होगा। आप किसी चीज को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारियों को संघर्ष करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अगर आप पर्याप्त आराम नहीं करेंगे तो आप बहुत ज़्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की जरूरत होगी। आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। किसी रुके हुए कार्य को दोबारा शुरू करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

भावनात्मक रूप आज आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं। नया कार्य प्रारंभ करने की इच्छा रहेगी। आपका कोई करीबी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी।

आपने Rashifal 30 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 30 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>