दिलचस्प

पेट दर्द से युवक था परेशान, जब डॉक्टरों ने एक्स-रे किया तो देखकर हो गए हैरान

इंडोनेशिया: प्रकृति में बहुत ही अजीब-अजीब तरह के जीव-जंतु, मनुष्य पाए जाते हैं। कुछ जीव तो इतने अजीब होते हैं कि उनके बारे में जानकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। वो जीतने अजीब होते हैं उससे भी ज्यादा अजीब हरकतें वो करते हैं। इनमें से ही एक अजीब जीव है समुद्र में रहने वाला खतरनाक शार्क। शार्क एक ऐसा जीव है जो समुद्र में तैरने वाले किसी भी कचरे को खा जाती है। यहाँ तक की शार्क लोहे को भी निगलने से बाज नहीं आती है। उसके पेट में अजीब-अजीब चीजें पायी जाती हैं। वह चीजों को निगलने के बाद उनकी उल्टी भी कर देती है और सभी चीजें बाहर निकल जाती हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि हैडिंग में तो युवक का जिक्र था और यहाँ बात शार्क की हो रही है। जी हाँ हम आपको यही बताना चाहते थे कि केवल जीव ही नहीं कई इंसान भी बहुत अजीब होते हैं।

बच्चों के अन्दर होती है चीजें निगलने की आदत:

इंसानों में भी शार्क जैसी आदतें पायी जाती हैं। कई ऐसे लोगों के बारे में पता चला है जिन्हें चीजें निगलने की आदत होती है। बच्चों को तो आपने देखा ही होगा, जब बच्चा छोटा होता है तब उसे कुछ भी पता नहीं होता है कि कौन सी चीज निगलनी है और किस चीज को नहीं छूना है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे निगलने की बहुत बुरी बिमारी थी, जिसकी वजह से वह हॉस्पिटल पहुँच गया।

युवक के पेट में दिखाई दी हैरान करने वाली चीजें:

दरअसल इंडोनेशिया के रहने वाले 30 वर्षीय युवक हेंड्रो वीजाममोको के पेट में तेजी से दर्द हो रहा था। जब दर्द असहनीय हो गया तो वह एक दिन डॉक्टर के पास पहुँचा। डॉक्टरों ने जाँच करने के बाद उसे पेट का एक्स-रे करवाने के लिए कहा। जब एक्स-रे रिपोर्ट आयी तो उसे देखने के बाद डॉक्टरों के होश ही उड़ गए। युवक के पेट के अन्दर जो दिखा उसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे। युवक के पेट में छोटी-छोटी कीलें, सिक्के, कांटा, आइसक्रीम स्टीक जैसी चीजें दिखाई दे रही थी।

पेट से निकली 52 अजीबो-गरीब चीजें:

इसके बाद डॉक्टरों ने युवक के पेट का ऑपरेशन करने की ठानी। डॉक्टरों ने लगभग 3 घंटे चले इस ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से कुल 52 अजीबो-गरीब चीजें बाहर निकाली। युवक के पेट से प्लास्टिक बैग, कांटा, सिक्के, 15 सेमी के आइसक्रीम स्टीक, 18 लाइटर, चम्मच, बैटरी के अलावा भी कई अन्य चीजें निकाली गयी। डॉक्टरों ने बताया कि चीजें निगलने की वजह से युवक के पेट के कई हिस्से बुरी तरह खराब हो चुके थे और अंदर खून भी निकल रहा था। ऑपरेशन के बाद युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Back to top button