बॉलीवुड

स्विमिंग पूल में एक्टर के साथ ऐसे हाल में थीं सलमान खान की भतीजी, देखते ही फोटो हो गई वायरल

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की काफी धूम मची हुई है। पैपराजी उनको तलाशते हुए कहीं भी पहुंच जाते हैं। स्टार किड्स का भी स्टारडम एक्टर से कम नहीं होता है। उनके फैन्स भी स्टार किड्स को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। वो क्या कर रहे हैं और किसके साथ मस्ती करते हैं, ये सब हर कोई जानना चाहता है।

alizeh agnihotri

पैपराजी के कैमरे में एक्टर सलमान खान की भतीजी भी कैद होती रहती हैं। जी हां हम अलीजेह अग्निहोत्री की बात कर रहे हैं। वैसे हाल ही में वो स्विमिंग पूल में एक एक्टर के साथ मस्ती करती हुई नजर आई हैं। वो जिस हाल में थीं, उस हाल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इस फोटो को एक्टर ने ही शेयर किया है।

alizeh agnihotri

अतुल और अलवीरा की बेटी हैं अलीजेह

फिल्मी दुनिया में स्टार किड्स का हमेशा से ही बोलबाला रहा है। चाहे अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य हों या शाहरुख की बेटी सुहाना हों। सभी लाइम लाइट में रहते हैं। कई स्टार किड्स तो बॉलीवुड में कदम भी रखने जा रहे हैं। इनमें एक स्टार किड का नाम शामिल है वो अलीजेह अग्निहोत्री हैं।

अभिनेता अतुल अग्निहोत्री ने सलमान खान के परिवार से अपना रिश्ता जोड़ा था। उन्होंने सलमान की बहन अलवीरा खान से शादी की थी। इसके बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम दोनों ने अलीजेह रखा था। अब अलीजेह बड़ी हो गई हैं और अक्सर ही कहीं न कहीं नजर में जरूर आ जाती हैं।

एक्टर के साथ इस हाल में दिखीं अलीजेह

अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह हाल ही में स्पॉट हुई हैं। वो स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। उनके साथ एक एक्टर भी दिख रहे हैं जिनका नाम विहान समत है। विहान और अलीजेह दोनों पानी में साथ ही दिख रहे हैं। अलीजेह ने विहान के साथ बिकनी पहनी हुई है। इसमें उनका लुक काफी हॉट नजर आ रहा है।

दोनों ही पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को विहान ने इंस्टा पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में ‘लड़ाई कैसे शुरू होती है’ लिखा है। वहीं दोनों के कानों पर व्हाइट कलर का फूल लगा हुआ दिख रहा है। अलीजेह ने भी कमेंट में लिखा ‘हाहाहा खुशी है कि सब संघर्ष विराम संग खत्म हो गया’।

मॉडलिंग करने लगी हैं अलीजेह

अलीजेह ने भले ही बॉलीवुड में कदम न रखा हो लेकिन उन्होंने कमाना शुरू कर दिया है। वो मॉडलिंग करने लगी हैं। सलमान की भतीजी कुछ समय पहले एक जूलरी ब्रांड का प्रमोशन करती नजर आई थीं। उनके एड को देखकर उनके चाचा सलमान खान भी काफी खुश नजर आ रहे थे। वो काफी इम्प्रेस भी हो गए थे।

अलीजेह ने अपने इंस्टा पर जूलरी ब्रांड की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने एक वीडियो भी फैन्स को दिखाया था जिसमें वो ब्रेसलेट, नेकपीस और रिंग्स फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने ग्रीन कलर की ब्रालेट और व्हाइट पैंट पहना हुआ था। अलीजेह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फैन्स भी उनकी पोस्ट को खूब लाइक करते हैं।

Back to top button