बॉलीवुड

अरे! बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं हॉट नजर आने वाली Nora Fatehi, कार में दिखा एक्ट्रेस का असली रूप

बॉलीवुड की दुनिया काफी रंगीन होती है। यहां खूबसूरत एक्ट्रेस नजर आती हैं। सब काफी हॉट और खूबसूरत दिखती हैं। लोग भी उनके लुक को देखकर दीवाने हो जाते हैं। किसी स्वर्ग की अप्सरा सी दिखने वाली हीरोइनें लोगों का दिल जीतने की भरपूर कोशिश करती रहती हैं। इसके लिए उनको काफी मेहनत करनी होती है।

nora fatehi

हमेशा एक्ट्रेस घर से बाहर निकलते समय मेकअप करना नहीं भूलती हैं। इसी वजह से कभी अचानक बिना मेकअप के कोई हीरोइन नजर आ जाए तो लोग भी थोड़े हैरान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ जिनकी बिना मेकअप की फोटो वायरल हो गई। इस दौरान वो कार में बैठी नजर आ रही हैं।

कनाडा से बॉलीवुड में आईं नोरा फतेही

नोरा फतेही ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। वो भारत की नहीं बल्कि विदेशी डांसर और कलाकार हैं। नोरा कनाडा से आई हैं जबकि वो मोरक्कन फैमिली से हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1992 को हुआ था और वो इस समय 30 साल की हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड ही नहीं साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

nora fatehi

वो तेलगु और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके डांस के तो सभी दीवाने हैं। खासकर उनकी बैली डांसिंग की कला तो बेजोड़ है। इस समय नोरा एक डांस शो को जज भी कर रही हैं। इस शो का नाम ‘डांस दीवाने जूनियर’ है। इसमें उनके साथ नीतू कपूर भी नजर आती हैं। नोरा के अभिनय के भी सब कायल हैं।

बिग बॉस में भी आई थीं नजर

विदेश से भारत आकर नाम कमाने वालों की लिस्ट में नोरा का भी नाम आता है। इन्होंने बॉलीवुड फिल्म ROR में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। फिर एक्ट्रेस ने टॉलीवुड की एक फिल्म TEMPOR में एक आइटम नंबर किया। इमरान हाशमी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ भी नोरा MISTER X में नजर आ चुकी हैं।

बाहुबली के पहले भाग में नोरा के आइटम नंबर ने खूब प्रसिद्धि हासिल की। इस गीत के जरिए नोरा ने लोगों को अपने डांस का दीवाना बना लिया था। नोरा साल 2015 में बिग बॉस के घर में भी नजर आई थी। इन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और करीब 3 हफ्ते तक ये घर में टिके रहने में कामयाब हो भी गई थीं।

कार में इस लुक में नजर आईं एक्ट्रेस

आपने अक्सर नोरा फतेही को हॉट लुक में ही देखा होगा। वो अपने चेहरे पर हमेशा मेकअप करके ही रखती हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हुई है जिसमें नोरा बिना किसी मेकअप के नजर आ रही हैं।

इस फोटो में वो अपनी कार के अंदर बैठी हुईं हैं। नोरा पिछली सीट पर हैं और गाड़ी ड्राइवर चला रहा है। पैपराजी ने उनकी नो मेकअप लुक वाली फोटो खींच ली। उनके कई शॉट्स खींचे जिसमें उनका चेहरा साफ-साफ नजर आ रहा है।

इन फोटोज को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। लोग भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को नो मेकअप लुक में देखना जरूर चाह रहे हैं। आपको बता दें कि नोरा के सोशल मीडिया में लाखों की तादाद में फैंस हैं।

Back to top button