Bollywood

कोई मेजर तो कोई लेफ्टिनेंट कर्नल, फिल्मों में आने से पहले सेना में ऑफिसर थे ये बड़े-बड़े सितारे

फिल्मों में तो आप लोगों ने अक्सर ही कलाकारों को अलग-अलग रोल में अभिनय करते देखा ही होगा। कभी वो पुलिसवाले बन जाते हैं तो कभी सेना के जवान या अफसर बने नजर आते हैं।

वैसे क्या आपको पता है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जो एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले सेना में अधिकारी हुआ करते थे। इस लिस्ट में बड़े-बड़े कलाकारों के नाम हैं। चलिए हम आपको उनसे रूबरू करवाते हैं।

गुफी पेंटल

अभिनेता गुफी पेंटल किसी पहचान के मोहताज तो नहीं हैं। जब भी पुराने वाले महाभारत सीरियल का जिक्र होता है, इनका नाम जरूर सामने आता है। मामा शकुनि का जो किरदार इन्होंने निभाया था, वैसा कालजयी रोल तो कोई और कर ही नहीं सका।

वैसे क्या आपको पता है कि गुफी पेंटल शुरू से ही एक्टिंग की दुनिया में नहीं थे। जी हां वो तो भारतीय सेना में ऑफिसर हुआ करते थे। गुफी पेंटल ने इंडियन आर्मी में कैप्टन के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

बिक्रमजीत कंवरपाल

इस लिस्ट में दूसरा नाम बहुत ही बेहतरीन और उम्दा कलाकार का है। वो अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी एक्टिंग हर कोई याद करता है। उनका नाम बिक्रमजीत कंवरपाल था। उनको आपने ‘पेज 3’, ‘डॉन’, ‘कॉर्पोरेट’, ‘रॉकेट सिंह’ आदि फिल्मों में देखा होगा।

bikramjeet kanwarpal

इस कलाकार ने साल 2002 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि ये इनके जीवन की दूसरी पारी थी। बिक्रमजीत की पहली पारी सेना के साथ थी। वो इंडियन आर्मी में मेजर हुआ करते थे। पिछले साल 1 मई 2021 को उनका निधन हो गया था।

रहमान

पुराने जमाने के दौर में एक अभिनेता अक्सर ही दिखाई देता था। उनका नाम रहमान था। रहमान ने बतौर अभिनेता बॉलीवुड को कई बेहतरीन हिट मूवीज दीं। उनकी एक्टिंग के तो लोग उस जमाने में कायल हुआ करते थे। उनके डायलॉग खूब पसंद आया करते थे।

वैसे क्या आपको पता है कि रहमान बॉलीवुड में आने से पहले सेना में हुआ करते थे। जी हां ये बिल्कुल सच है। रहमान रॉयल इंडियन एयरफोर्स में हुआ करते थे। वो यहां पर पायलट थे। अभिनय में रुचि की वजह से वो इस नौकरी को छोड़कर फिल्मों में आए थे।

मोहन लाल

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बात हो तो एक्टर मोहन लाल का नाम जरूर सामने आता है। उनकी कई फिल्मों ने धमाल मचा दिया था। उनकी फिल्म का ही रीमेक ‘दृश्यम’ थी। जिसमें एक्टिंग कर अजय देवगन काफी हिट हो गए थे।

मोहन लाल के बारे में भी शायद आपको पता होगा कि वो इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक हासिल कर चुके हैं। उनको ये सम्मान साल 2009 में मिला था। हालांकि उन्होंने एक्टिंग के बीच में ही ये सम्मान हासिल किया है।

आनंद बक्शी

अगर आपको पुराने गीतों को सुनने का शौक है तो यकीनन आपने आनंद बक्शी के गीत जरूर सुने होंगे। वो भले ही अब इस दुनिया में न हों लेकिन उनके गीतों को लोग अब भी बड़े चाव के साथ गुनगुनाना पसंद करते हैं।

आनंद बक्शी भी गीतकार बाद में बने थे। इससे पहले वो रॉयल इंडियन नेवी में सेवाएं दिया करते थे। यहां उन्होंने 2 वर्ष तक अपनी सेवा दी थी। इसके बाद वो बॉलीवुड में आ गए थे।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar