बॉलीवुड

भाई-बहन हैं रणवीर और सोनम, जानें बॉलीवुड स्टार्स के ऐसे रिश्ते जिनसे आप हैं बिल्कुल ही अनजान

बॉलीवुड स्टार्स रील लाइफ में तो कई किरदार निभाते दिखते हैं। ऑन स्क्रीन तो कोई किसी का भाई या बहन बन जाता है तो कोई स्टार बहू या दादी नजर आता है। हालांकि असल जिंदगी में भी बॉलीवुड के सितारे आपस में रिश्तेदार हैं। जैसे सोनम कपूर और रणवीर सिंह आपस में भाई-बहन लगते हैं। चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले रिश्तों के बारे में बताते हैं।

सोनम कपूर और रणवीर सिंह

खबर की शुरुआत हम मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस सोनम कपूर से करते हैं। क्या आपको पता है कि दोनों स्टार्स आपस में रिश्तेदार हैं। जी हां रिश्ते में दोनों एक-दूसरे के भाई-बहन लगते हैं। इस रिश्ते आप अगर अनजान थे तो बता दें कि ये सच है।

दरअसल सोनम कपूर की नानी और रणबीर सिंह के दादा आपस में भाई बहन हुआ करते थे। इसी नाते से देखें तो ये दोनों मशहूर एक्टर्स भी आपस में भाई-बहन का रिश्ता ही रखते हैं।

अजय देवगन और मोहनीश बहल

अब बॉलीवुड का एक और अनजान रिश्ता आपको बताते हैं। ये रिश्ता दिग्गज कलाकार मोहनीश बहल और एक्टर अजय देवगन के बीच है। क्या आपको पता है कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। रिश्ते की बात करें तो दोनों जीजा-साले लगते हैं।

असल में मोहनीश बहन और काजोल आपस में कजन भाई-बहन हैं। ऐसे में काजोल के पति यानि अजय देवगन रिश्ते में मोहनीश बहल के जीजा होंगे। वहीं मोहनीश बहल भी रिश्ते में अजय देवगन के साले ही हैं।

आदित्य चोपड़ा और करण जौहर

अब बात करते हैं बॉलीवुड के दो फेमस डायरेक्टर्स की, जिनका नाम इंडस्ट्री में बहुत बड़ा है। ये नाम आदित्य चोपड़ा और करण जौहर के हैं। क्या आपको पता है कि ये दोनों मशहूर डायरेक्टर भी आपस में भाई लगते हैं।

जी हां करण जौहर की मां का नाम हीरू जौहर है। वो डायरेक्टर यश चोपड़ा की बहन हैं। इस नाते पर गौर करें तो करण जौहार और आदित्य चोपड़ा एक दूसरे के कजन यानि भाई-भाई हैं।

शबाना आजमी और तब्बू

अब जो रिश्ता हम बताने जा रहे हैं उसके बारे में तो आपने कभी सुना ही नहीं होगा। दो दिग्गज अदाकाराएं हैं जिनके नाम शबाना आजमी और तब्बू हैं। क्या आपको पता है कि दोनों ही आपस में रिश्तेदार भी हैं।

जी हां शबाना आजमी रिश्ते में एक्ट्रेस तब्बू की चाची लगती हैं। असल में तब्बू के पापा का नाम जमाल हाशमी है। वो और शबाना आजमी आपस में भाई-बहन हैं। ऐसे में तब्बू रिश्ते में शबाना आजमी की भतीजी लगती हैं।

श्वेता बच्चन और करीना कपूर

अब एक और अनजान से रिश्तेदारों की हम बात करते हैं। क्या आपको पता है कि श्वेता बच्चन और करीना कपूर भी आपस में रिश्तेदार हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि बच्चन परिवार से कपूर खानदान का रिश्ता कैसे हो जाएगा तो चलिए हम बताते हैं।

असल में श्वेता का विवाह करीना की बुआ ऋतु नंदा की फैमिली में हुआ। इस वजह से करीना और श्वेता के बीच रिश्ता है। करीना कपूर श्वेता की ननद लगती हैं। वहीं श्वेता की बात करें तो वो करिश्मा, रणवीर और करीना की भाभी लगेंगी।

Back to top button