राशिफल

Rashifal 13 May: आज का दिन इन 7 राशिवालों के लिए रहेगा अच्छा, हर काम में सफल होने के बन रहे योग

हम आपको शुक्रवार 13 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप सही दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी या राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे। नए संबंध बनेंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

विचारों की अभिव्यक्ति और लोगों से संपर्कों में तेजी आ सकती है। दलालों और व्यावसायियों के लिए अच्छा दिन हैं, क्योंकि उन्हें मांग में इज़ाफ़े से फ़ायदा होगा। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपकी बातचीत या हरकतों से किसी के साथ आपके संबंध खराब होने की आशंका रहेगी। अपने प्रिय की नाराज़गी के बावजूद अपना प्यार ज़ाहिर करते रहें। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं।

maa durga

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जोखिम भरे कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपकी धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। कुछ अलग करने की आदत आपको हमेशा सफलता दिलाएगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी अधिक रहेगी परंतु खर्चे भी अधिक हो सकते हैं। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। कौशल प्रशिक्षण या सही ज्ञान आपको आगे ले जाने में मददगार सिद्ध हो सकते हैं। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। आपको किसी योजना के तहत भविष्य में फायदा मिलने वाला है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपको काम के प्रति किसी तरह के आलस्य से बचना चाहिए। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के प्रदर्शन के बारे में खुश होंगे। आप में से कुछ को नए क्षेत्रों में उद्यम करने का अवसर मिलेगा और आप अपने प्रयासों में सफल रहेंगे। आपको किसी तरह का तनाव भी महसूस हो सकता है। इस राशि के टीचरों के लिए दिन कुछ खास रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाई-बहनों में असीम प्यार देखने को मिलेगा मिलेगा। बुजुर्गों का सम्मान करें। नौकरीपेशा लोगों को चुनौतियों को परास्त करते हुए सभी लक्ष्य पाने के प्रयास करना होगा। कपड़ों के कारोबार से जुड़े लोग परेशान नजर आएंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कुसंगति से बचें। जोखिम न उठाएं। छोटे व्यापारियों को ग्राहकों की पसंद के हिसाब से चलने पर लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिवार में लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक समस्या का भी सामना करना पड़ेगा। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सकारात्मक परिवर्तन आपको जीवन में होने वाले हैं। पारिवारिक विवाद और लड़ाई झगड़े से खासतौर पर दूर रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है आपके घर परिवार में खुशियों का आगमन होने वाला है। ऑफिस में सहयोगियों के सहयोग से बड़े प्रोजेक्ट में सफलता की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। मौज मस्ती का समय आपका रहने वाला है। प्रभावित होकर कुछ बड़े कार्य करने में सक्षम रह सकते है। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचें। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी और आपका कुछ सोचा हुआ काम आज बन जाने से मन में हर्ष होगा। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान भी करेंगे। नकारात्मक मानसिकता न रखें। कामकाज का मानसिक तनाव घेर सकता है, फिर भी महत्वपूर्ण कार्य टालना ठीक नहीं होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। आपका दिन काफी व्‍यस्‍तता में बीतने वाला है और आप पुराने बिगड़े हुए काम को सुधारने के प्रयास में लगे रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्‍त होगा और आमोद प्रमोद का वातावरण घर में बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। नए संबंध बनेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति प्राप्‍त होने के संकेत मिल रहे हैं और भाग्‍य भी आपका साथ दे रहा है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आज आपके रुके कार्य और फंसा हुआ पेमेंट फिर से प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। आज आमदनी बेहतर होगी, लेकिन दिन काफी भागदौड़ से भरा रह सकता है। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी।

आपने Rashifal 13 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button