बॉलीवुड

‘पुष्पा 2’ के लिए अल्लू अर्जुन ले रहे 100 करोड़ रुपये! जानें रश्मिका ने कितनी बढ़ाई अपनी फीस

साउथ इंडियन फिल्मों का इस समय बोलबाला है। हिन्दी फिल्मों को जहां देखने के लिए दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारतीय फिल्मों को बिना प्रमोशन के ही दर्शकों की भरमार मिल जा रही है। हाल ही में तेलगू स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ आई थी जिसने धमाल मचा दिया था।

फिल्म को दो भागों में बनाया गया है। दूसरे भाग का इंतजार अब दर्शक कर रहे हैं। पुष्पा 2 के नाम से फिल्म का सेकंड पार्ट बन रहा है। इस फिल्म के लिए फीस की बात करें तो अल्लू अर्जुन के 100 करोड़ रुपये फीस वसूलने की खबरें हैं। आइए जानें श्रीवल्ली यानि रश्मिका फिल्म के लिए कितना रुपये फीस ले रही हैं।

अगले साल रिलीज होगी पुष्पा 2

दक्षिण भारतीय फिल्म बिना किसी प्रमोशन के हिन्दी सिनेमा में भी आई थी। फिल्म को हिन्दी भाषा में डब करके लोगों के बीच लाया गया। मूवी ने आते ही धमाल मचा दिया। बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्में ही इस मूवी के आगे फेल हो गईं। दर्शक सिनेमाघरों में मूवी को देखने के लिए टूट पड़े थे। रणवीर की फिल्म 83 को पुष्पा ने फेल कर दिया था।

pushpa

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के चंदन तस्कर बनने की कहानी दिखाई गई। फिल्म में इंस्पेक्टर और अल्लू की लड़ाई भी मजेदार रही। वहीं फिल्म के गाने हों या डायलॉग, सब लोगों को खूब पसंद आए। इसी वजह से अब दर्शक पुष्पा फिल्म के अगले भाग यानि पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। ये पार्ट साल 2023 में रिलीज होगा।

जानें पुष्पा 2 के लिए सितारों की फीस

पुष्पा 2 के लिए इस बार का बजट काफी भारी-भरकम रखा गया है। फिल्म इस बार करीब 400 करोड़ के बड़े बजट में बनाई जा रही है। इसकी शूटिंग भी अब शुरू होने ही वाली है। फिल्म के लिए फीस की बात करें तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों ने ही अपनी फीस बढ़ा दी है।

खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये फीस वसूली है। यानि ये उनकी किसी भी फिल्म के लिए ली गई सबसे ज्यादा फीस होगी। वहीं श्रीवल्ली बनी रश्मिका मंदाना ने भी फीस में बढ़ोतरी की है। सोर्स के मुताबिक पुष्पा के लिए उन्होंने 8-10 करोड़ लिए थे। अब वो पुष्पा2 के लिए 15 करोड़ रुपये फीस ले रही हैं।

200 करोड़ में बनी थी पुष्पा

पुष्पा फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये था। इसके बाद भी फिल्म ने गजब का बिजनेस किया। अल्लू अर्जुन का किरदार लोगों को खासा पसंद आया था। वहीं एक्ट्रेस सामंथा ने आइटन सॉन्ग करके भी लोगों का दिल जीत लिया था। खबर है कि इस पार्ट में भी एक आइटम नंबर रखा जाना है। इसके लिए दिशा पटानी या सामंथा का नाम चल रहा है।

पुष्पा 2 में अब दर्शक अल्लू अर्जुन और पुलिस ऑफिसर की लड़ाई देखने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का बजट दोगुना कर दिया गया है। इससे साफ है कि फिल्म पहले पार्ट से ज्यादा रोमांचकारी होने वाली है। कहानी में कुछ बदलाव की बात भी की जा रही है। हालांकि मूवी की शूटिंग शुरू होने के बाद ही कोई अपडेट बाहर आ सकेगी।

Back to top button