बॉलीवुड

अंधविश्वासी हैं कियारा आडवाणी! मूवी साइन करने से पहले नहीं करती ये काम, कॉमेडी शो में खुला राज

बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में कियारा आडवाणी की गिनती भी होती है। वो अपनी एक्टिंग और हुस्न से दर्शकों का खूब मनोरंजन करती दिखती हैं। वेब सीरीज से चर्चा में कियारा ने कई सफल फिल्मों में काम किया है। उनकी अब एक नई फिल्म भी आ रही है जिसका नाम भूलभुलैया 2 है। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी हैं।

kiara advani

आजकल बिना प्रमोशन के फिल्म चलना बहुत मुश्किल है। इसी वजह से सितारे अपनी अपकमिंग फिल्मों का प्रमोशन जरूर करते हैं। कियारा भी अपनी फिल्म भूलभुलैया 2 का प्रमोशन करने पहुंचीं थी। इस दौरान उनका बड़ा राज खुला। कियारा अंधविश्वास में यकीन करती हैं। वो कोई भी मूवी साइन करने से पहले एक काम नहीं करती हैं।

इस फिल्म से की थी शुरुआत

कियारा आडवाणी इस समय टॉप हीरोइनों में शुमार होती हैं। उन्होंने फिल्म फगली से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वो धोनी की बायोपिक में भी नजर आई थीं। ‘लस्ट स्टोरीज’ फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। कियारा के करियर को नई दिशा देने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ साबित हुई।

इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सीधी-साधी मेडिकल स्टूडेंट का रोल किया था। वहीं उनकी फिल्म ‘शेरशाह’ भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म में उन्होंने गजब का अभिनय किया था। वैसे एक्ट्रेस तेलगु मूवी में भी अभिनय कर सुर्खियां बटोर चुकी है। इन्होंने भारत अने नेनु में एक्टिंग की है जो राजनीति से जुड़ी फिल्म है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा से उड़ी थीं ब्रेकअप की अफवाह

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर हिट है। दर्शक भी दोनों को फिल्म में साथ देखना पसंद करते हैं। दोनों स्टार्स ने निजी जिन्दगी में भी जोड़ी बना ली है। जी हां सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे को डेट करते हैं। बॉलीवुड में ये कपल प्रेमी और प्रेमिका के रूप में काफी मशहूर है।

kiara advani

हालांकि कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें उड़ी थीं। कहा जा रहा था कि दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। अब दोनों स्टार्स एक दूसरे से मिलते भी नहीं हैं। मगर कुछ ही दिनों बाद दोनों साथ-साथ अर्पिता खान की ईद पार्टी में नजर आए थे। वहां उनको साथ देखने के बाद अलग होने की खबरों पर विराम लग गया है।

जानें किस अंधविश्वास में यकीन करती हैं कियारा

कियारा आडवाणी अपनी पूरी टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में आई थीं। उनके साथ कार्तिक आर्यन और राजपाल यादव भी थे। तीनों ने ही भूलभुलैया2 का खूब प्रमोशन किया। इस दौरान कपिल शर्मा को उन्होंने बातों-बातों में ही अपने अंधविश्वासी होने के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा एक राज भी खोला।

kapil sharma

एक्ट्रेस ने बताया कि वैसे तो बहुत ज्यादा अंधविश्वासी नहीं हैं फिर भी कोई भी फिल्म साइन करने के दौरान एक काम जरूर करती हैं। कियारा ने कहा कि वो तब तक नई फिल्म के बारे में किसी को नहीं बताती हैं जब तक कि वो फिल्म साइन न कर लें। उन्होंने कहा कि बस इस अंधविश्वास में वो यकीन करती हैं। उन्होंने दर्शकों से उनकी नई फिल्म देखने की भी अपील की।

Back to top button
?>