बॉलीवुड

आखिर Sakshi Tanwar ने समाज से क्यों बना ली थी दूरी, 8 साल तक नहीं अटेंड की थी कोई भी शादी

टीवी की एक्ट्रेस भी बॉलीवुड हीरोइनों जैसा ही स्टारडम रखती हैं। उनका कोई शो हिट हो जाए तो वो घर-घर में फेमस हो जाती हैं। कई टीवी अभिनेत्रियां इस मामले में खुश किस्मत हैं। इन लकी हीरोइनों में साक्षी तंवर का नाम भी आता है। उन्होंने भी बीते दौर में अपने एक सीरियल से घर-घर पहचान बना ली थी।

sakshi tanwar

इस धारावाहिक का नाम ‘कहानी घर घर की’ था। ये शो साल 2000 में शुरू हुआ था और इसमें पार्वती का रोल कर साक्षी तंवर फेमस हो गई थीं। वैसे क्या आपको पता है कि साक्षी ने 8 सालों तक कोई शादी फंक्शन अटेंड नहीं किया था। आखिर क्यों उन्होंने समाज से दूरी बना ली थी। इसकी वजह हम आपको बताते हैं।

कुंवारी होते हुए भी बच्ची की मां हैं साक्षी

टीवी की दुनिया में साक्षी तंवर का बड़ा नाम है। उन्होंनो एकता कपूर के सीरियल ‘कहानी घर घर की’ से ऐसी कामयाबी हासिल की, जिससे लोग आज भी उनको याद करते हैं। वो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वैसे तो उन्होंने अपने टीवी सीरियल्स में पत्नी के रोल खूब किए हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वो कुंवारी हैं।

sakshi tanwar

जी हां 49 साल की हो चुकीं साक्षी तंवर ने रियल लाइफ में कभी शादी नहीं की। हालांकि वो बिना शादी के ही मां बन चुकी हैं। उन्होंने 9 महीने की एक बच्ची को गोद लिया था। वो अब उसकी देखभाल करती हैं। वो कुंवारी भले हैं लेकिन अपनी बच्ची की देखभाल पूरी लगन से करती हैं। साल 2018 में गोद ली बच्ची का नाम उन्होंने दित्या रखा है।

जानें क्यों 8 साल तक समाज से कट गईं

साक्षी तंवर ने 8 साल तक समाज से दूरी बना ली थी। उन्होंने इन सालों में कोई शादी समारोह अटेंड नहीं किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। इसकी वजह उनका शो ‘कहानी घर घर की’ था। साक्षी का ये टीवी शो करीब 8 साल तक चला। साल 2000 से 2008 तक इस शो को दिखाया गया।

sakshi tanwar

इस दौरान साक्षी पूरी तरह समाज से कट गई थीं। उन्होंने बताया था कि इन 8 सालों में उन्होंने किसी भी शादी समारोह में भाग नहीं लिया। इसकी वजह उनका काम था, जिसमें वो पूरी शिद्दत से लगी रहती थी। उनका कहना था कि उनको अपने काम के अलावा कुछ सूझता ही नहीं था। वो सिर्फ काम में ही लगी रहती थीं।

अब बना लिया है काम और परिवार में संतुलन

साक्षी ने बताया कि इस शो की शूटिंग के दौरान उनके पास किसी और चीज के लिए समय ही नहीं रहता था। वो बस 8 साल तक काम और काम ही करती रहीं। हालांकि उन्होंने कहा कि अब उन्होंने अपनी लाइफ में बैलेंस बना लिया है। अब वो सिर्फ उतना ही काम करती हैं जितना उनकी निजी जिन्दगी को प्रभावित नहीं करता है।

sakshi tanwar

वो कहती हैं कि अब वो अपने परिवार के साथ समय बिताती हैं। अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ना चाहती हैं और उसको वहां से घर लाना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका काम जरूरी है लेकिन अब ये उनकी लाइफ का एक पार्ट है। साक्षी कहती हैं कि उन्होंने सीखा कि काम और घर के बीच संतुलन होना बहुत जरूरी है।

Back to top button