बॉलीवुड

कभी ट्विंकल खन्ना के लिए पागल थे शाहिद कपूर, उनको होटल में देखते ही करने लगे थे ऐसी हरकत

हिन्दी सिनेमा में कई बेजोड़ अभिनेता हैं जो अपने हुनर से आज भी लोगों के दिल में छाए हुए हैं। इन अभिनेताओं में शाहिद कपूर का नाम जरूर आता है। उनकी डायलॉग डिलीवरी हो या एक्टिंग, दर्शकों का मन जीत लेता है। इसी वजह से वो सालों से बॉलीवुड में टिके हुए हैं और हिट फिल्में देते जा रहे हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म जर्सी भी रिलीज हुई। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना भी हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया। वैसे क्या आपको पता है कि शाहिद कपूर टीन एज में ट्विंकल खन्ना के दीवाने हुआ करते थे। एक बार वो उनको होटल में देखकर क्या करने लगे थे। चलिए आपको बताते हैं।

मीरा कपूर से की है शादी

बॉलीवुड के हीरो शाहिद कपूर अपनी रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। सबसे लंबा अफेयर उनका करीना कपूर के साथ चला था। दोनों एक दूसरे पर मरते थे। करीना तो शाहिद कपूर को लेकर काफी पजेसिव हुआ करती थीं।

shahid kapoor

हालांकि बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं और करीना ने बाद में सैफ अली खान से शादी कर ली। वहीं शाहिद कपूर ने भी मीरा राजपूत से विवाह रचा लिया। दोनों की ये अरेंज्ड मैरिज थी। अब दोनों अपने बच्चों के साथ ही खुश नजर आते हैं। अक्सर शाहिद और मीरा साथ घूमते हुए भी दिखाई देते हैं।

शाहिद ने खुद खोला था ट्विंकल वाला राज

शाहिद कपूर जितने अच्छे एक्टर हैं। उतने ही बेबाक इंसाफ भी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुद ही ट्विंकल खन्ना से जुड़ा राज सबके सामने खोल दिया था। उन्होंने बताया था कि जब वो टीन एजर थे, तब राजेश खन्ना की बड़ी बेटी पर पूरी तरह से लट्टू हुआ करते थे। वो उनसे एक तरफा प्यार करने लगे थे।

twinkle khanna

उन्होंने बताया था कि उनको ट्विंकल खन्ना बहुत पसंद आती थीं। उनके लुक्स देखते रहने का उनको मन करता था। इतना ही नहीं एक्टर शाहिद कपूर ने अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना से जुड़ा होटल वाला किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने इस किस्से के जरिए बताया था कि वो ट्विंकल के किस कदर दीवाने हुआ करते थे।

जानें होटल में करने लगे थे कौन सी हरकत

अब हम आपको बताते हैं कि शाहिद कपूर और ट्विंकल से जुड़ा होटला वाला किस्सा कौन सा है। एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा था कि फिल्म इतिहास की उस दौरान शूटिंग चल रही थी। फिल्म में शाहिद की मां नीलिमा अजीम और ट्विंकल खन्ना दोनों ही काम कर रही थीं। इसी वजह से शाहिद भी होटल में थे।

अचानक एक दिन उनकी नजर ट्विंकल खन्ना पर पड़ी। वो स्वीमिंग पूल के पास खड़ी थीं। इसके बाद वो अपने दोस्त के साथ ट्विंकल का पीछा करने लगे। इसके बाद जब भी होटल में ट्विंकल खन्ना नजर आती थीं, वो उनके पीछे-पीछे ही जाने लगते थे। शाहिद ने बताया था कि वो बस अभिनेत्री को लगातार देखते ही रहते थे।

Back to top button