बॉलीवुड

अरे! ये क्या पहनकर केक काटने लगी इरा खान, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स बोले- ऐसे बर्थडे कौन…

बॉलीवुड के फेमस स्टार्स किड की बात करें तो इनमें इरा खान का नाम जरूर आता है। वो भले ही अब तक फिल्मों में नहीं दिखी हैं। इसके बाद भी खासी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इरा अपने जीवन से जुड़ी अपडेट्स भी लोगों को देती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया पर फैन्स भी खूब हैं।

aamir khan with ira

इरा खान आमिर खान की बेटी हैं। वो अब 25 साल की हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। इनमें वो पिता आमिर खान और मां रीना के साथ केक काटते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने केक कटिंग में ऐसी ड्रेस पहन ली, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वो ट्रोल होने लगीं।

ईद पर भी लुक को लेकर हुई थी ट्रोल

इरा खान ने अब तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है। फिर भी वो जल्द ही पिता आमिर की तरह ही फिल्मों में अपना हुनर दिखाती नजर आएंगी। इरा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इस वजह से कई बार वो ट्रोल भी हो जाती हैं। उनको बर्थडे से पहले भी ट्रोल किया गया था। ये अवसर ईद का था जब उन्होंने डीप कट ब्लाउज पहन लिया था।

ईद की ड्रेस में उनकी क्लीवेज रिवील हो रही थी। इस वजह से यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी थी। इसके बाद उन्होंने अब अपने 25वें जन्मदिन की फोटोज भी फैन्स के साथ शेयर की हैं। यूजर्स को उनकी ये फोटोज भी पसंद नहीं आईं। उन्होंने केक काटते समय ऐसे कपड़े पहन लिए कि फैन्स भी चकरा गए और ट्रोलिंग करने लगे।

जानें किन कपड़ों में इरा ने काटा केक

इरा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की जो तस्वीरें भेजी हैं उनमें वो केक काटते हुए नजर आ रही हैं। वो बिकनी पहनकर केक कटिंग कर रही थीं। उनके पीछे पिता आमिर खान और मां रीना भी खड़ी नजर आईं। वैसे तो पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा था लेकिन उनकी फोटोज को देखकर फैन्स खुश नहीं नजर आए।

सोशल मीडिया पर उनकी बिकनी वाली फोटो देखकर यूजर्स भड़क गए। लोगों ने इरा खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा बड़ा पारिवारिक माहौल दिख रहा है। वहीं एक अन्य ने लिखा कि ऐसे बर्थडे कौन मनाता है। वहीं दूसरी ओर उनके बॉयफ्रेंड नुपुर को उनकी फोटो पसंद आ गई। उन्होंने इसे लाइक किया।

हाल ही में किया था अपनी बीमारी का खुलासा

इरा खान ने इससे पहले हाल ही में अपनी बीमारी का खुलासा भी किया था। उन्होंने बताया था कि डिप्रेशन की बीमारी के बाद अब उनको एंजाइटी अटैक आने लगे हैं। उन्होंने कहा था कि वो रात को सो भी नहीं पाती हैं। इरा का कहना था कि उनको सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी होने लगती हैं।

उन्होंने कहा था कि इससे पहले उनको ऐसी दिक्कतें कभी नहीं हुई थीं। इरा की हालत जानने के बाद उनके फैन्स उनके लिए दुआ करते नजर आए थे। फैन्स का कहना था कि वो जल्दी ही इस बीमारी से भी ठीक हो जाएंगी। आपको बता दें कि इरा ने डिप्रेशन की बीमारी से जीत हासिल कर ली थी।

Back to top button