Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह भगवान शिव की कृपा से 4 राशियो का होगा भाग्योदय, खुशियां दुगनी होंगी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 9 मई से 15 मई तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस हफ्ते काम और घर में मिल रही चुनौतियों के लिए तैयार रहें। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी, इसलिए सबसे अच्छा बर्ताव कर दिल जीतने की कोशिश करें। किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। नौकरी पेशा वालों लिये सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम सम्बंधो में सफलता प्राप्त करेंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के किये गए प्रयासों से सफलता के साथ-साथ अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर जागरूक होने की जरूरत है, सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम जरूर करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

नौकरीपेशा में लगे लोगों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। यात्रा के समय अपने सामान और दस्तावेजों की सुरक्षा पर खास ध्यान दें। विद्यार्थियों को नये कोर्स के लिये किसे नए संस्थान में प्रवेश लेने का मौका मिल सकता है। छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। संभव हो तो खाली समय परिवार के साथ बिताएं।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। संबंध और मजबूत हो जाएंगे।

करियर के विषय में : नए कारोबार की रूपरेखा बन सकती है। पढ़ाई के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप बहुत तंदुरुस्त रहेंगे आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आप अपनी ऊर्जा का सकारात्मक प्रयोग कर सकते हैं। धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा तो सफलता मिल सकती है। सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी फील्ड से जुड़े संपर्कों को मजबूत बनाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे।

प्यार के विषय में : प्यार के जीवन में आने से आपके लाइफ की खुशियां दुगनी हो जाएंगी।

करियर के विषय में : पैसा निवेश करने में सावधानी रखनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत का मामला अच्छा रहेगा। हालांकि खानपान में लापरवाही न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के व्यापारियों को अच्छे मुनाफे के लिए मार्केटिंग पर ध्यान देना होगा। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को नोट्स अधिक शेयर करते वक्त सावधानी रखनी होगी। युवा करियर को लेकर फोकस बढ़ाएं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी कोई फरमाइश रख सकते हैं जिसे आप को पूरा करना होगा।

करियर के विषय में : अपने क्षेत्र में उन्नति होगी प्रोफैशन में प्रगति होगी। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिहाज से इस सप्ताह सितारे कमजोर रहेंगे‌।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप बौद्धिक क्षमता के धनी हैं जो हमेशा ज्ञान और जानकारी प्राप्त करने के तत्पर रहते हैं। इस सप्ताह आपकी ये खूबी आपके काम आएगी। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात संभव है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को महत्व दें।

करियर के विषय में : नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के नजरिए से समय सामान्य रहेगा। खान-पान पर ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

भाग्य इस सप्ताह आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको अपने आसपास नजर दौड़ानी होगी और यह समझना होगा कि कौनसा व्यक्ति आपके पक्ष में है और कौन विरोध में खड़ा है। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करें। पार्टनर के साथ टकराव संभव है।

करियर के विषय में : नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी भवन या सम्पत्ति से आय में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप हर परेशानी से दूर रहेंगे, सामान्य दिनों में आपको जो समस्याएं सताती हैं, वे चिंताएं बिल्कुल नहीं सताएंगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है‌।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग हैं‌‌

करियर के विषय में : नौकरी और धंधा अचानक आगे बढ़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह पूरी तरह से ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस हफ्ते आप अपने कॉन्फिडेंस के दम पर लगभग हर काम में सफल होंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। व्यापार के साझेदारों से तनाव बन सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो साझेदार के साथ किसी बात पर आपकी अनबन हो सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

करियर के विषय में : रोजी व रोजगार से सम्बन्धित किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के आसार है।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर भी कम-ज्यादा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम का पैटर्न बदलें और टीम वर्क को बढ़ावा दें। आप कोई पुराना उधार लौटाने में सफल रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आपको अधिक उम्मीद रहेगी लेकिन निराशा होगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। आप ज्यादा उग्र न हों और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कोई भी निर्णय जल्‍दबाजी में न लें।

करियर के विषय में : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, नौकरी के लिहाज से सप्ताह सामान्य है।

हेल्थ के विषय में : आलस्य और थकान से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ब्लड प्रेशर प्रॉब्लम हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह नौकरी में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ काम पूर्ण हो सकता है। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। व्यर्थ के व्यय से मानसिक कलेश हो सकता है। किसी सरकारी अधिकारी के सहयोग से धन लाभ हो जाएगा।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। गुस्से पर कंट्रोल करें।

करियर के विषय में : मेडिकल व कानूनी पढ़ाई करने वालों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपको नयी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। थोड़ा सा धैर्य खोने पर परिजनों से व्यर्थ की बहस होने की आशंका है। इसका परिणाम आगे दुखदायी रहेगा इसलिए विवेक से काम लें। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम संबंधों में चल रहे असंतोष का मामला खुलकर सामने आ सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षमता में बढ़ाेतरी होगी। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : पेट से संबंधित रोग जैसे कब्ज, गैस के कारण परेशानी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह सप्ताह आपके लिये मध्यम फलदायी रहेगा। सप्ताह के आरंभ में ही विवाद हो सकता है इसलिए व्यवहार में संयम बरतें और मामले को धैर्य के साथ संभालें। कामकाज के मोर्चे पर सप्ताह शुभ है। आपके शिक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। संतान के विवाह की बातें तय हो सकती है। जिस अवसर की आपको लम्बे समय से प्रतीक्षा थी वो आपके हाथ लग सकता है।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते आपका प्रेमी आपको उपहार दे सकता है।

करियर के विषय में : करियर को लेकर प्रगति के अच्छे अवसर बन रहे है। परिश्रम और लगन बढ़ाएं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 9 मई से 15 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 9 मई से 15 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 9 मई से 15 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online slot 4d slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel situs toto toto 4d toto 4d hantutogel naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor