बॉलीवुड

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने करीना कपूर के लिए कह दी ऐसा बात, सोशल मीडिया पर भड़क उठे लोग

बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। खासकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में तो यहां की फिल्मों को खूब पसंद किया जाता है। पाकिस्तानी लोग भारतीय फिल्मों को बड़े मजे से देखते हैं। यहां के गाने हों या फिल्मी डायलॉग, पड़ोसी देश पाकिस्तान में खूब पसंद किए जाते हैं।

इतना ही नहीं बॉलीवुड के हीरो-हीरोइन भी वहां अच्छा-खासा नाम रखते हैं। भारत से कम वो पाकिस्तान में भी मशहूर नहीं हैं। हालांकि कई बार पाकिस्तान के हीरो-हीरोइन बॉलीवुड के खिलाफ कुछ बोलकर बवाल कर देते हैं। एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ऐसे ही करीना कपूर के खिलाफ कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसके बाद लोग भड़क गए।

बॉलीवुड का क्रेज पाकिस्तान में भी

पाकिस्तान के दर्शक शुरू से ही भारतीय फिल्मों को खूब पसंद किया करते हैं। वहां शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक की फिल्में खूब देखी जाती हैं। अमिताभ बच्चन हो या दिलीप कुमार, सब पड़ोसी देश में भी उतने ही मशहूर हैं, जितने की भारत में हैं। वहां लोग भारतीय फिल्मों को चोरी-छिपे भी देखते हैं।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय फिल्में ही वहां के लोगों की पसंद हैं बल्कि भारतीय हीरो और हीरोइन भी पड़ोसी देश के लोगों में बसा करते हैं। यहां की हीरोइनें हों या हीरो, सब वहां भी लोगों के दिलों में राज किया करते हैं। करीना कपूर से लेकर दीपिका और काजोल या रानी मुखर्जी, सबको वहां के दर्शक पसंद करते हैं।

इस पाक अभिनेत्री ने दिया बेतुका बयान

पाकिस्तान में एक अभिनेत्री इन दिनों काफी फेमस है। उनका नाम हिरा मानी हैं। वो यहां कई सीरियलों में नजर आ चुकी हैं। वैसे तो पाकिस्तान के स्टार्स बॉलीवुड स्टार्स के फैशन से लेकर लुक्स को फॉलो करते हैं। फिर भी हिरा मानी ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को लेकर ही बेतुका बयान दे दिया।

पाकिस्तानी की ये अभिनेत्री बहुत खूबसूरत है। फिर भी ये अपने बेतुके बयानों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री को लेकर जो बयान दिया, उसके बाद तो ये बयान वायरल हो गया। फिर क्या था फौरन ही सोशल मीडिया पर फैन्स भड़क गए और विवाद शुरू हो गया।

जानें क्या कहा हिरा मानी ने

अब हम आपको बताते हैं कि हिरा मानी ने ऐसा क्या कह दिया जिससे लोग भड़क गए। पाकिस्तान की अभिनेत्री एक इंटरव्यू में अपने बढ़े वजन की बात कर रही थी। उन्होंने बताया कि कैसे 3 माह के अंदर ही उन्होंने अपना 10 किलो वजन कम कर लिया था। वो बोलीं कि इस काम में उनके पति ने उनकी मदद की थी।

इसके बाद उन्होंने इसी इंटरव्यू में करीना कपूर को मोटी कह दिया। वो बोलीं कि पति ने वजह कम करने के लिए उनको करीना और दीपिका का उदाहरण दिया था। फिर वो बोलीं कि करीना कपूर तो अब मोटी हो चुकी हैं।

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि दीपिका और उनकी क्या तुलना है। उनके तो दो बच्चे हैं जिनको देखना भी उन्हीं को पड़ता है। हिरा के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया में बॉडी शेमिंग को लेकर वो निशाने पर आ गई हैं।

Back to top button