राशिफल

Rashifal 6 May: आज इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, वो होगा जो सोचा नहीं होगा

हम आपको शुक्रवार 6 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

बिजनेस का दायरा बढ़ने की संभावना है। संतान के शिक्षा से संबंधित कोई बाधा आ सकती है। जिस को दूर करने में शाम तक का वक्त लग सकता है। प्रेम जीवन में जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों पर नज़र बनाये रखे व किसी मौके को हाथ से न जाने दे। आज के दिन नए व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यवसाय में आज किसी भी नई गतिविधि पर कार्य ना करें। जैसा चल रहा है, उसी में अपनी ऊर्जा और ध्यान लगाएं। आज धन के लेनदेन में सावधानी रखनी चाहिये अन्यथा कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर पर किसी मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का ध्यान नयी चीज़ों को सीखकर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने पर रहेगा।

Durga maa

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। आज के दिन आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। राजनैतिक संम्बन्धों से आज आपको लाभ मिल सकता है। कुछ कामों में भाग-दौड़ हो सकती है। साथ के किसी व्यक्ति से फालतू बहस होने की भी संभावना है। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा और आज आप स्वयं को चिंतामुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज आपको उचित और अनुचित का निर्णय करने में असहजता अनुभूत होगी। आज आपको स्त्री और संतान दोनों का सुख उत्तम दिखायी दे रहा है। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको खुले दिल से खर्च करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आपका प्लानिंग से काम करना तथा सकारात्मक सोच, आपके लिए तथा परिवार के लिए नई दिशा तैयार करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। मित्रों के लिये आज आप छोटी पार्टी दे सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज परिजनों के बीच वाद विवाद होने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। दिन के अधिकांश समय घरेलू उलझनों के कारण मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। भले बुरे का विवेक कम ही रहेगा। जो विद्यार्थी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वे अपने जीवन में नए आयाम स्थापित करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर पर किसी बड़े से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी काम को लेकर फैसला लेने में दिक्कत हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आपका अपने भाई-बहन के प्रति प्रेम और बढ़ेगा तथा आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरी पेशा जातकों को अतिरिक्त कार्य मिलने से कुछ समय के लिए परेशानी रहेगी। कोई लाभदायक सूचना मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। आपको आज दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। कारोबारी साझेदारों पर नजर रखें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी जिससे मानसिक सुकून महसूस करेंगे। घर के सदस्य इच्छा पूर्ति के लिए जिद्द करेंगे, जिसे पूर्ण करने पर खर्च होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

लवमेट को साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। तरक्की मिल सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान पक्ष की समस्या दूर होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज धन की तुलना में बौद्धिक क्षमता की उन्नति अधिक होगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होंगे। अपरिचित लोगों से नुकसान हो सकता है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई समस्या चल रही है, तो उसका सौहार्दपूर्वक हल आपके पक्ष में संभव है।

durga maa

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिससे आपको धन लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। दांपत्य जीवन में चलती आ रही आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। बाहरी चीज खानें से बचें। कारोबार में प्रगति होगी। वाहन खरीद सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यों में आज परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है लेकिन इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। आपको उनकी सलाह पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम के लिहाज से आदमी के सितारे ढीले हैं। परंतु दांपत्य जीवन में आज बढ़िया नतीजे मिलने के आसार हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

आपने Rashifal 6 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button