बॉलीवुड

अरे! ‘दूसरे साथी’ के साथ घर पर वक्त बिता रहीं मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर को खबर है या नहीं ?

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन का खिताब अगर किसी को दिया जाता है तो वो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हैं। उनकी कमर की लचक देखकर दर्शक अपना दिल हार जाते हैं। उनके डांसिंग मूव्स ही नहीं उनकी खूबसूरती भी लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। वहीं उनकी फिटनेस भी अक्सर चर्चा में रहती है।

malaika arora

अपनी रील लाइफ के साथ मलाइका अपनी रियल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। खासकर उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और उनके रिलेशन चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अर्जुन कपूर से भी प्यारा उनको कोई और है। उसी के साथ वो घर पर टाइम स्पेंड करती नजर आई हैं। आइए जानें वो कौन है।

अरबाज को दे दिया तलाक, अर्जुन से अफेयर

मलाइका अरोड़ा लंबे समय से निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने खान फैमिली की बहू बनना स्वीकार किया था। अरबाज खान और उनकी शादी हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया। फिर कुछ सालों बाद अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं। इसके बाद मलाइका अपने प्रेमी अर्जुन कपूर के साथ रहने लगीं।

malaika arora and arjun kapo

दोनों का अफेयर मलाइका के तलाक से पहले ही चल रहा था। फिर भी दोनों ने कभी इस बात को कबूला नहीं था। कहा जाता है कि अरबाज और मलाइका के तलाक की वजह भी अभिनेता अर्जुन कपूर ही थे। तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन से रिलेशन कबूल कर लिया। दोनों अब लिव इन में साथ रहते हैं।

जानें किस साथी के साथ बिता रहीं वक्त

वैसे तो मलाइका और अर्जुन की जोड़ी परफेक्ट मानी जाती है। दोनों साथ ही घूमने भी जाते हैं और अक्सर पार्टियों में संग ही नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों मलाइका किसी और साथी के साथ घर पर नजर आ रही हैं। इसकी फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में डाली है। आपको बताते हैं कि वो साथी कौन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

असल में वो साथी कोई और नहीं उनका प्यारा डॉगी है जिसका नाम कैस्पर है। जी हां मलाइका को अपना डॉगी बहुत पसंद है। उन्होंने कैस्पर के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन दिया है ‘मेरा हमेशा का साथी’। एक्ट्रेस की अपने डॉगी के साथ बॉन्डिंग काफी मजबूत है। दोनों घर पर साथ-साथ बैठे नजर आते हैं।

हाल ही में हो गया था एक्ट्रेस का एक्सीडेंट

मलाइका अरोड़ा हाल ही में एक्सीडेंट का भी शिकार हो गई थीं। हालांकि इस हादसे में उसको बहुत गंभीर चोटें तो नहीं आई थीं, फिर भी डॉक्टरों ने उनको आराम करने की सलाह दी थी। इस घटना के बाद कई दिनों तक वो सोशल मीडिया से भी गायब रही थीं। फिर अचानक वो रणबीर और आलिया की शादी में दिखी थीं।

malaika arora and arjun kapoor

इस हादसे के बाद मलाइका काफी डर गई थीं। उन्होंने अपना डर फैन्स के सामने भी जाहिर किया था। वो बोली थीं कि हादसे के बाद उनको पता ही नहीं था कि वो जिंदा भी हैं या नहीं। उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो अंतिम बार वो ‘पटाखा’ मूवी के हेलो-हेलो गीत में दिखी थीं। मलाइका रिएलिटी शोज में भी बतौर जज नजर आती हैं।

Back to top button