बॉलीवुडविशेष

अजीब टोपी पहनी ये बच्ची आज है बॉलीवुड का बड़ा नाम, बचपन की फोटो में छिपी स्टार नजर आई क्या?

फिल्मी सितारों को उनके बचपन की तस्वीरों में देखने का रोमांच ही कुछ अलग होता है। इसी वजह से हम आपके लिए मशहूर सितारों की बचपन की फोटोज को लेकर आते हैं। उनसे जुड़ी कुछ जानकारियां भी देते हैं ताकि आप उनके बारे में जानकारी हासिल कर सकें। एक बार फिर हम आपके लिए बड़ी मशहूर हीरोइन के बारे में जानकारी लेकर आए हैं।

इस तस्वीर को अब जरा गौर से देखें। सुनहरे धागों वाली टोपी में एक बच्ची बहुत क्यूट लग रही है। क्या आपको पता है कि बड़ी होकर ये मशहूर हीरोइन बन चुकी है। हो सकता है कि ये आपकी फेवरेट हीरोइन हो। तो बताइए क्या बचपन की तस्वीर में छिपे स्टार को आपकी नजर देख पाई। अगर नहीं तो खबर में जानिए ये कौन सी हीरोइन है।

इस हीरोइन की है ये बचपन की फोटो

सुनहरी टोपी में फोटो खिंचवा रही शैतान सी बच्ची को आप पहचान गए हैं तो यकीनन आप चैलेंज के विजेता घोषित हो गए हैं। वहीं अगर आप अब भी नहीं जाने तो हम आपकी समस्या दूर कर रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि फेमस एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। जी हां श्रद्धा ही बचपन में इतनी क्यूट और शैतान दिखा करती थीं।

shraddha kapoor

अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर श्रद्धा ने अपना अलग मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी वो जगह बना ली है जहां तक पहुंचने में हीरोइनों को कई साल लग जाते हैं। ये एक्ट्रेस अब तक कई बड़े कलाकारों के साथ अभिनय कर चुकी है और इस वक्त करियर भी काफी अच्छा चल रहा है।

35 साल की हैं श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की ये फेमस एक्ट्रेस इस समय 35 साल की है। उनका जन्म मुंबई में ही 3 फरवरी 1987 को हुआ था। उनके पिता मशहूर फिल्मी विलेन शक्ति कपूर हैं। वहीं उनकी मां का नाम शिवांगी है जो अभिनेत्री पद्मिनी कोलहापुरी की बहन हैं। उनके पिता भले ही पंजाबी हैं लेकिन वो खुद को मां की तरह ही मराठी मानती आई हैं।

श्रद्धा की शुरुआती पढ़ाई अमेरिकल स्कूल ऑफ बॉम्बे में हुई। यहां पर वो फुटबाल खेला करती थीं। फिर आगे की पढ़ाई के लिए वो बोस्टन चले गई थीं। मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ उनके सहपाठी रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और टाइगर की बहन उनकी जूनियर हुआ करती थीं।

आशिकी 2 से मचाई बॉलीवुड में धूम

श्रद्धा कपूर ने पहली फिल्म ‘तीन पत्ती’ की थी। इस फिल्म में वो अमिताभ के साथ नजर आई थीं। वो स्कूल छात्रा की भूमिका में दिखी थीं। फिर उन्होंने एक और फिल्म ‘लव का दि एंड’ की। ये भी नहीं चली लेकिन इसी बीच महेश भट्ट की फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी थी। महेश भट्ट की आशिकी-2 मूवी में उनको लीड रोल मिला।

ये फिल्म सुपरहिट हो गई और रातों-रात ही श्रद्धा का करियर भी फर्श से अर्श पर पहुंच गया। इसके बाद उनको कई फिल्में ऑफर होने लगीं। इनमें एक विलेन, हैदर, गोरी तेरे प्यार में से लेकर कई अच्छी फिल्में थीं। हालांकि एक बार फिर ‘स्त्री’ मूवी ने उनके करियर में नई उड़ान भरी। फिर वो “साहो’ में सुपर स्टार प्रभास के साथ दिखीं।

Back to top button