बॉलीवुड

फिर सिद्धार्थ की इस खास चीज के साथ नजर आईं शहनाज, लोग बोले-सच्ची मोहब्बत कभी नहीं मरती

टीवी की कड़ी जोड़ियां काफी पॉपुलर हुईं। कई जोड़ियों ने एक दूसरे के साथ शादी भी कर ली तो कुछ की राहें अलग हो गईं। वहीं एक जोड़ी ऐसी थी जिसको किस्मत ने अलग कर दिया। वो जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल कौर की थीं। ये जोड़ी किस्मत की वजह से टूट गई क्योंकि सिद्धार्थ इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

कहते हैं सच्ची मोहब्बत कभी जुदा नहीं होती है। इसका जीता जागता उदाहरण अभिनेत्री शहनाज गिल हैं। वो कोई न कोई ऐसा इशारा कर ही देती हैं, जिससे पता लग जाता है कि उनके दिल में आज भी सिद्धार्थ धड़कते हैं। एक बार फिर वो अपने प्यार की ऐसी चीज के साथ नजर आईं जिसको देखर नेटिजन्स उनको खूब प्यार कर रहे हैं।

बिग बॉस में बनी थी सिडनाज की जोड़ी

बिग बॉस टीवी का मशहूर शो है। इस शो में कई बार जोड़ियां बनी हैं और टूटी हैं। मगर सीजन 13 में एक जोड़ी ने सबका ध्यान खींच लिया। ये जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ की थी। दोनों प्रतिभागी के रूप में ही शो में आए थे। पहली बार दोनों शो में ही मिले। शहनाज की चुलबली अदाओं ने सबका दिल जीत लिया था।

सिद्धार्थ भी उनकी अदाओं के फैन हो गए। वहीं शहनाज ने तो अपने प्यार का खुलेआम इजहार कर दिया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। वो एक दूसरे पर जान छिड़कने लगे। सोशल मीडिया में भी दोनों की जोड़ी टॉप ट्रेंड करती थी। फैन्स ने इस जोड़ी का नाम सिडनाज रख दिया था। इन दोनों पर खूब प्यार लुटाया जाता था।

अचानक हो गया सिद्धार्थ का निधन

सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 शो जीत लिया था। घर के बाहर भी दोनों की जोड़ी बनी रही थी। दोनों अक्सर घूमने भी जाया करते थे और एक साथ नजर आते थे। वो शादी भी करने वाले थे। इसी बीच एक अनहोनी हो गई। सिद्धार्थ को अपने घर में रात के समय हार्ट अटैक पड़ गया। इससे उनकी अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई।

सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज की जिन्दगी में गम का पहाड़ टूट पड़ा था। वो उनकी मौत को भुला ही नहीं पा रही थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। वो अपने घर में ही कैद रहती थीं। फिर धीरे-धीरे उन्होंने हिम्मत की और इस दुख से पार पाने की कोशिश करती रहीं। अब भी वो अपने प्यार को भुला नहीं सकी हैं।

sidnaaz

जानें किस चीज के साथ नजर आईं शहनाज

शहनाज हाल ही में मुंबई में नजर आईं। जब पैपराजी ने उनकी फोटो ली तो वो सिड की खास चीज के साथ दिखीं। दरअसल वो जो सन ग्लासेज लगाकर आई थीं, वो उनके नहीं बल्कि सिद्धार्थ के थे। उनकी तस्वीरें देखते ही वायरल हो गईं। लोग जमकर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने तो ‘सच्ची मोहब्ब्त नहीं मरा करती’ लिख दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Tashan (@tellytashan)


शहजान गिल इससे पहले बाबा सिद्धीकी की पार्टी में भी दिखी थीं। वहां भी वो काफी खुश नजर आ रही थीं। वहां उनको सलमान खान के साथ भी देखा गया था। वैसे वो अब सलमान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ के साथ बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। फैन्स उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button