बॉलीवुड

आलिया से पहले ये हसीनाएं बनी है कपूर खानदान की बहूएं, लाइम लाइट से रहती हैं दूर: देखें तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को अपने पांच साल के रिश्ते को नया नाम देते हुए मुंबई में शादी कर ली थी. रणबीर और आलिया की शादी को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ था. दोनों ने पहले 13 अप्रैल को सगाई की थी और फिर अगले ही दिन इंडस्ट्री का यह लोकप्रिय कपल विवाह बंधन में बंध गया

ranbir kapoor and alia bhatt

रणबीर जहां भट्ट परिवार के दामाद बने तो वहीं आलिया कपूर खानदान की बहू बन गई. आपको जानकारी के लिए बता दें कि आलिया हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े और चर्चित परिवार कपूर परिवार की 11वीं बहू बनी है. उनसे पहले कपूर परिवार की 10 बहू कौन-कौन बनी. आइए आज आपको उनके बारे में बताते हैं.

रामसरनी मेहरा कपूर…

ramsarni mehra kapoor

हिंदी सिनेमा में कपूर परिवार की शुरुआत हुई थी पृथ्वीराज कपूर से. पृथ्वीराज कपूर राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर के पिता थे. पृथ्वीराज कपूर ने रामसरनी मेहरा कपूर से शादी की थी. हालांकि आपको बता दे कि रामसरनी मेहरा कपूर हमेशा से ही सुर्ख़ियों से दूर रही.

कृष्णा मल्होत्रा कपूर…

krishna malhotra

कृष्णा मल्होत्रा कपूर शोमैन के नाम से मशहूर रहे राज कपूर की पत्नी थी. राज और कृष्णा की शादी साल 1940 में हुई थी. दोनों तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर एवं दो बेटियों के माता-पिता बने थे.

गीता बाली कपूर और नीला देवी कपूर…

shammi kapoor

गीता बाली कपूर और नीला देवी कपूर दोनों जाने माने अभिनेता शम्मी कपूर की पत्नियां थी. शम्मी ने पहली शादी 1959 में अभिनेत्री गीता बाली से की थी. उनके देहांत के बाद शम्मी ने दूसरी शादी साल 1959 में नीला देवी कपूर से की थी.

बबीता कपूर…

babita kapoor

बबीता कपूर अपने दौर की जानी मानी अभिनेत्री रही हैं. वे अभिनेता रणधीर कपूर की पत्नी और करिश्मा कपूर एवं करीना कपूर की मां हैं. रणधीर और बबीता की शादी साल 1975 में हुई थी.

नीतू सिंह…

neetu kapoor and rishi kapoor

अभिनेत्री नीतू सिंह ने दिग्गज और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से साल 1980 में ब्याह रचाया था. दोनों के दो बच्चे बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बेटा रणबीर कपूर हैं.

आरती सभरवाल कपूर…

aarti kapoor

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे और दिवंगत अभिनेता राजीव कपूर ने आरती सभरवाल कपूर से शादी की थी. हालांकि दोनों का रिश्ता लम्बा नहीं चला था. जल्द ही दोनों अलग हो गए थे.

प्रीति कपूर…

preeti kapoor and aditya raj kapoor

दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने प्रीति कपूर से शादी रचाई थी. गौरतलब है कि आदित्य राज कपूर ने भी फिल्मों में काम किया हालांकि उनका रियर फ्लॉप रहा और जल्द ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी.

शीना सिप्पी…

sheena

शीना सिप्पी अभिनेता कुणाल कपूर की पत्नी बनी थीं. शीना फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी की बेटी हैं जबकि कुणाल कपूर अभिनेता शशि कपूर के बेटे हैं.

लोर्ना कपूर…

lorna kapoor and karan kapoor

सूची में अगला और आख़िरी नाम है लोर्ना कपूर का. लोर्ना अभिनेता करण कपूर की पत्नी हैं. करण कपूर शशि के दूसरे बेटे हैं. करण और लोर्ना दो बच्चों के माता-पिता हैं.

Back to top button