समाचार

पति पैसा कमाने गया मुंबई, घर में पड़ोसी पर आ गया बीवी का दिल, बहुत बुरा हुआ अवैध संबंध का अंत

मध्य प्रदेश से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को अवैध संबंधों की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। महिला का पति गरीब परिवार से था। वो अपना घर चलाने और परिवार पालने के लिए मुंबई चला गया था। वहां वो छोटी-मोटी नौकरी करने लगा। इधर बीवी का पड़ोसी पर ही दिल आ गया।

महिला को इस अफेयर की कीमत के बदले अपनी जान देनी पड़ गई। हैरानी की बात है कि उसके प्रेमी ने ही महिला का खून किया था। पुलिस ने जब मामले की गुत्थी सुलझाई तो प्रेमी ही कातिल निकला। उसने महिला को मारने की जो वजह बताई, वो सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। आइए जानें पूरा मामला आखिर क्या है।

मध्य प्रदेश के शहडोल की घटना

ये घटना मध्य प्रदेश के शहडोल से सामने आई है। यहां पर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 23 अप्रैल को कुछ लोगों ने महिला का शव देखा था। ये शव झरौसी रेलवे पुल के पास पड़ा हुआ था। लाश देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। फौरन पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।

हालांकि शव किस महिला का है ये पता नहीं लग सका था। शव का पोस्टमॉर्टम किया गया तो धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो महिला के परिवार वालों की जानकारी हो पाई। फिर पड़ोसियों की मदद से पूरे मामले का खुलासा हुआ। तब जाकर पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया।

devar bhabi

युवक से हो गए थे महिला के नाजायज संबंध

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया। महिला का नाम माया पटेल था। उसका पति मुंबई चला गया था। वो वहां 6 महीने पहले ही गया था और वहीं रह रहा था। इसी बीच माया अपने मायके में आकर रहने लगी। उनके पड़ोस में नरेंद्र पटेल उर्फ सोनू नाम का युवक रहा करता था। दोनों में दोस्ती हो गई और फिर उनकी नजदीकियां बढ़ गईं।

दोनों आपस में मिलने लगे। उनको मिलते हुए पड़ोसियों ने भी देखा था। इसके बाद वे किसी की परवाह नहीं किया करते थे। दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। फिर धीरे-धीरे माया सोनू से ऐसी जिद कर बैठी कि सोनू उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। इसके बाद सोनू ने बड़ा कदम उठा लिया।

kanpur triple murder case

जानें क्यों की महिला की हत्या

पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या की वजह बताई। उसने बताया कि माया और उसका अफेयर था। माया दो बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ रहना चाहती थी। वो अपना घर छोड़कर उसके घर में आकर रहने की जिद करने लगी। वहीं सोनू बस मौज मस्ती के लिए उससे संबंध रखना चाहता था।

जब वो महिला की जिद से तंग आ गया तो उसने साजिश रची। सोनू ने माया को मिलने के लिए बुलाया। उसने माया को तैयार होकर आने को कहा। माया को मोटर साइकिल पर बैठाकार झरौसी पुल के पास ले गया। वहां उसने धारदार हथियार से उसका गला रेत डाला। फिर वो माया का शव वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Back to top button