राशिफल

Rashifal 28 April: आज बन रहा है गजकेसरी योग, इस शुभ योग में इन 7 राशियों को मिलेगा दोगुना लाभ

आज 28 अप्रैल को शुक्र ग्रह गजकेसरी योग में मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। आज ही मीन राशि में पहले से विराजमान बृहस्पति का भी नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। बृहस्पति उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे। इस योग से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हम आपको गुरुवार 28 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं।

राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 April 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। आज आपको आपकी तरक्की के भी संकेत मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। अगर आप कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेते हैं तो आपके लिए बेहतर होगा। आप शुभचिंतकों और दोस्तों की मदद से भविष्य की योजनाएं बना सकेंगे। प्रवास में विघ्न आएंगे। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है। आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखनी चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बिजनेस में किसी का सहयोग आपके दैनिक आय को बढ़ाएगा। घरेलू काम में पत्नी का सहयोग करने वाले हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। व्यावसायिक रुप से अच्छा वक्त रहने की उम्मीद की जा सकती है, आप कोई नया व्यावसाय आज से शुरु कर सकते हैं। शैक्षणिक गतिविधि ठीक-ठाक रहने वाली है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके परिश्रम और कठिन मेहनत से आपको हर एक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन अकारण उदास रहेगा। व्‍यर्थ के वाद विवाद में न पड़ें। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्‍न रहेंगे। बच्‍चों के साथ सैर सपाटा हो सकता है। आध्‍यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। नया प्रेम प्रसंग शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दैनिक व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें। आज कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे आपकी सोच बदल जाएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कामकाज में रुकावटें आने से आज आपका मूड खराब हो सकता है। संतान आपके कहने में रहेगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मसलें हल होंगे। पत्‍नी की सेवा सहयोग से आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थी परिश्रम से सफलता अर्जित करेंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। माता की संपत्ति के पक्ष में कानूनी मुद्दे कुछ गति प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भरपूर करें। सामाजिक कामों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। छात्रों को अपना शैक्षिक और व्यावसायिक कौशल बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। वित्तीय मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। संतान पक्ष के संबंध में कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की संभावना है। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई धनहानि हो सकती है, सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण सूचना या समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कुछ समय से जो लक्ष्य आपने निर्धारित किया हुआ है आज उसे पूरा करने का उचित समय है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दे चिंतित कर सकते हैं। आपकी सोच भिन्न हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आर्थिक रूप से दिन समृद्ध है। दोपहर बाद आपको अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आपको संचार-साधनों से फायदा हो सकता है। आपको कुछ नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार मिलेंगे। आज किये गए कार्यों का आपको लाभ मिलेगा। आपको शहर से बाहर जाने की आवश्यकता हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज फालतू विवाद में उलझने से आपका पैसा और समय खराब हो सकता है। पूरी प्लानिंग के साथ काम करें। डाटा सिक्योरिटी को लेकर भी सतर्कता रखनी होगी। कपड़े का कारोबार करने वालों के लिए अच्छा मुनाफा है। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें सफलता आपकी होगी। समय खुशनुमा रहेगा। किसी व्यक्ति से अत्यधिक आशाएं जोड़ना दुख का कारण बन सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। आज रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ रचनात्मक या रूचि संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा।माता-पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है‌। किसी रिश्तेदार के साथ पुराने समय से चली आ रही समस्या का किसी मध्यस्थता से समाधान होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

युवाओं को ज्ञान को बढ़ाने के लिए पूरी प्लानिंग करनी होगी। संगत को लेकर सतर्क रहें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। थोक व्यापार में नुकसान की आशंका बन रही है। थोड़ा संभल कर चलें। स्वास्थ्य के लिहाज से परिस्थितियां सामान्य हैं। परिवार में विवाह योग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। दोस्तों का साथ प्राप्त होगा। परेशान लोगों को भी राहत मिल सकती है।

आपने Rashifal 28 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 April 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button