बॉलीवुड

ससुराल पहुंचते ही बहू आलिया को मिली ऐसी GOOD NEWS, जानते ही खुशी से उछल पड़ी सास नीतू कपूर

हिन्दी फिल्मों की मशहूर हीरोइन आलिया भट्ट अब कपूर खानदान की बहू बन चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो चुकी है। 14 अप्रैल को हुई शादी की अब तक बॉलीवुड में चर्चा हो रही है। कभी सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो दिख जाता है, तो कभी कोई अनदेखी तस्वीर नजर आ जाती है।

आलिया भट्ट भी शादी के बाद अपने ससुराल आ चुकी हैं। उनको सास नीतू कपूर पूरा सम्मान दे रही हैं। वहीं आलिया भी अपनी सास को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने ससुराल पहुंचते ही आलिया को ऐसी गुड न्यूज मिल गई है जिसको जानते ही सास नीतू खुशी से उछले बिना नहीं रह सकेंगी। आइए जानें क्या हुआ है।

ससुराल में दिल जीतने की कोशिश

रणबीर और आलिया की 14 को शादी हुई। इसके बाद 16 अप्रैल को रिसेप्शन पार्टी दी गई। इसमें सभी बड़े-बड़े लोग शामिल हुए थे। आलिया अपने ससुराल भी आ गई थीं। यहां पर वो सबका दिल जीतने की कोशिश भी कर रही हैं। वहीं सास नीत कपूर भी बहू को अपना चुकी हैं। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि घर पर अब बहू की ही चलेगी।

वैसे रणबीर और आलिया काम की वजह से हनीमून भी प्लान नहीं कर सके। दोनों की शूटिंग लगी हुई थी। रणबीर तो शादी के एक हफ्ते बाद ही मनाली चले गए थे। वहीं आलिया भी मुंबई में शूटिंग करते हुए स्पॉट की गई थीं। उन्होंने मंगलसूत्र नहीं पहना था, सोशल मीडिया पर इस बात का भी इश्यू बनाया गया। लोगों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया था।

जानें आलिया को मिली कौन सी गुड न्यूज

आलिया भट्ट के लिए रणबीर कपूर और ससुराल काफी लकी साबित हो रहा है। इसी वजह से ससुराल पहुंचते ही उनको बड़ी गुड न्यूज मिल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर विदेशी सुपर स्टारों को पीछे छोड़ दिया है। जी हां सिर्फ 10 साल के करियर में आलिया ने विश्व के Top 5 Celebrity Influencers में अपनी जगह बना ली है।

इतना ही नहीं आलिया भट्ट ने हॉलीवुड की फेमस सिंगर जेनिफर लोपेज को भी पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में वो चौथे नंबर पर पहुंच गई है। जबकि लोपेज अब 5वें स्थान पर हैं। अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जेंडाया लिस्ट को टॉप कर रही हैं। सेकंड नंबर पर डॉम हॉलेंड और तीसरे नंबर पर एक्टर विल स्मिथ हैं।

लिस्ट में पूरे एशिया से इकलौती अभिनेत्री

आलिया को ये खुशखबरी सिर्फ भारत की वजह से नहीं मिली है। वो पूरे एशिया से इस लिस्ट में जगह बनाने वाली एकमात्र हीरोइन हैं। आपको बता दें कि आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टा पर करीब 64 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो उनकी पोस्ट का इंतजार करते हैं। आलिया भी अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। शेयर होते ही फोटोज वायरल हो गई थीं। आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हसबैंड के साथ भी एक्टिंग करती नजर आएंगी। वो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनय करती हुई दिखाई देंगी।

Back to top button
?>