अध्यात्म

अगले एक साल इन राशियों की रहेगी चांदी, भाग्य देगा पूरा साथ, मिलेगा खूब पैसा

ज्‍योतिष आपके भविष्य से जुड़े कई राज खोल देता है। यह आपकी राशि और उससे संबंधित ग्रहों की स्थिति को देख भविष्यवाणी करता है। आने वाला एक साल 3 राशियों के लिए बेहद लक्की साबित होने वाला है। इसकी वजह बृहस्‍पति ग्रह है। यह 12 अप्रैल 2022 को मीन राशि में प्रवेश कर चुका है। यह यहां अप्रैल 2023 तक रहने वाला है। मतलब ये एक साल इन तीन राशियों की चांदी ही चांदी होगी।

वृष राशि (Taurus)

गुरु का गोचर होने से वृषभ राशि के जातकों की लाइफ के कई दुख मिट्टी में मिल जाएंगे। जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं उन्हें पैसों का लाभ होगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। आय के नए साधन खुलेंगे। आपके काम कि तारीफ होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। वाहन या मकान खरीदी के योग बनेंगे। लाइफ में कोई खास शख्स आएगा। पुराने मित्र से भेट लाभकारी रहेगी। कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये सही समय है।

मिथुन राशि (Gemini)

गुरु का गोचर मिथुन राशि के जातकों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। जॉब में प्रमोशन के लाभ है। बिजनेस का विस्तार होगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। मार्केटिंग-मीडिया से जुड़े कामों में विशेष लाभ होगा। करियर से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। पुराने रुके और अटके काम इस साल हो जाएंगे। विवाह के योग बन सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। संतान से सुख और पैसा दोनों मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

गुरु का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा भाग्य लेकर आएगा। इनकी किस्मत पूरे साल इनका साथ देगी। इनके दिल में बरसों से जो भी इच्छाएं थी वह सभी पूरी होगी। विदेश यात्रा का योग भी बन रहा है। बिजनेस में लाभ के आसार है। ग्राहकों की भीड़ आपके व्यापार को बड़ा देगी। वहीं नौकरी करने वालों की तरक्की हो सकती है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। नए मकान की खरीदी के योग बन रहे हैं। पुरानी बीमारियाँ खत्म होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

यदि आपकी राशि इसमें शामिल नहीं है तो टेंशन न लें। आप गुरुवार के दिन व्रत रखकर, गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाकर या पीले वस्त्रों का दान कर के भी अपना भाग्य चमका सकते हैं। इन उपायों से ब्राहस्पति ग्रह यानि गुरुदेव प्रसन्न होंगे और आपका भी ख्याल रखेंगे। जीवन में कोई बड़ी तकलीफ नहीं आने देंगे।

Back to top button
?>